Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsIllegal Constructions and Pollution Issues in Ballabgarh Amid Road Excavation
 ग्रैप -3 लगने के बावजूद शहर में अवैध निर्माण कार्य जोरों पर

ग्रैप -3 लगने के बावजूद शहर में अवैध निर्माण कार्य जोरों पर

संक्षेप:

-निगम क्षेत्र में जगह-जगह हो रहे हैं अवैध निर्माण-पंडित पैलेस तिगांव रोड के साथ अवैध रूप से बस रही हैं कॉलोनी- बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे हैं दर्जनों मकान व दुकानेंसाथ में-मोहना रोड पर सीमेंट की...

Nov 18, 2025 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

- बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे हैं दर्जनों मकान व दुकानें साथ में -मोहना रोड पर सीमेंट की सड़क की हो रही हैं खुदाई -बल्लभगढ़ के प्रदूषण को लेकर किसी को चिंता नहीं ------------ बल्लभगढ़, संवाददाता। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ग्रैप तीन की पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद जिले में निर्माण कार्य जारी हैं। एक ओर अवैध निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मोहना रोड पर बनने वाले एलिवेटेड पुल के निर्माण के लिए डाली जाने वाली सीवर लाइन के लिए सड़क खोदी जा रही है। इसके चलते बल्लभगढ़ का प्रदूषण करीब एक महीने से खराब स्थिति में बना हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बल्लभगढ़ के तिगांव रोड पर पंडित पैलेस के पीछे वाले रोड पर पूरी अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है, इन दिनों कई मकान और दुकानों का निर्माण जोरों पर चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम दोनों ही ग्रैप तीन की पाबंदियों को सख्ती से लागू नहीं कर पा रहा है। इन मकान एवं दुकानों का निगम प्रशासन ने कोई नक्शा पास नहीं किया है। इसी प्रकार शहर में अनेक जगह अवैध निर्माण का कार्य चल रहा है। ---- एलिवेटेड पुल भी बढ़ा रहा प्रदूषण बल्लभगढ़ में मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य जारी है और वहां सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए बड़ी मशीनों से आरएमसी की सड़कें खोदी जा रही हैं। यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा रात के अंधेरे में कराया जा रहा है। यह बल्लभगढ़ में प्रदूषण के बढ़ने के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। इस बात को खुद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी भी स्वीकार चुके हैं कि बल्लभगढ़ की हवा डस्ट पलूशन की वजह से खराब हो रहा है। -------- एक महीने से बना हुआ खराब दीवाली के बाद से ही बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले बल्लभगढ़ का एक्यूआई 150 तक पहुंचा था, लेकिन अब फिर से 200 से अधिक हो रहा है। प्रदूषण की वजह से लाेगों को सांस सहित कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। ------------ तिगांव रोड सहित शहर में जहां भी अवैध निर्माण चल रहे हैं उन्हें अधिकारी भेज कर तुरंत रुकवाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। -करण सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ------- तिगांव रोड पर कौन सी मशीन काम कर रही है उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन यदि काम चल रहा है तो उसे बंद कर दिया जाएगा। प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ---- अशोक जैन