Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsIllegal Construction Demolished in Sector-3 60 Structures Torn Down in 5-Hour Operation
बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में अवैध निर्माण ध्वस्त

बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में अवैध निर्माण ध्वस्त

संक्षेप:

सेक्टर-3 में अवैध निर्माण ध्वस्त नाले से साथ बने 60 अवैध निर्माण तोड़े, पांच

Dec 04, 2025 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

सेक्टर-3 में अवैध निर्माण ध्वस्त नाले से साथ बने 60 अवैध निर्माण तोड़े, पांच घंटे चली कार्रवाई बल्लभगढ़, संवाददाता। गुरुवार को सेक्टर 3 के नाले पर बने अवैध निर्माण तोड़े गए। नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक तोड़फोड़ चली। इस दौरान करीब 60 अवैध निर्माण तोड़े गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। बड़ी मशीन का इस्तेमाल किया गया तोड़फोड़ की कार्रवाई एक पोक्लेन मशीन से सुबह करीब 10:00 बजे शुरू हुई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल का नेतृत्व सेक्टर 7 थाना प्रभारी दिलबाग सिंह कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पोक्लेन मशीन ने खाटू श्याम मंदिर के सामने से तोड़फोड़ की यह कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई शुरू करने से पहले सभी घरों की महिलाओं व पुरुष को बाहर निकाल दिया गया ताकि किसी को जानमाल की हानि ना हो। सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की मकान नंबर 5800 वाली लाइन में पोक्लेन मशीन ने नाले के साथ-साथ वर्षों से चले आ रहे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई में कई मकान दो मंजिला और कई तीन मंजिला तक बने हुए थे। पोक्लेन मशीन ने कुछ ही घंटे में अवैध निर्माणों को धराशाई कर दिया। नगर निगम ने दिए थे नोटिस फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने करीब 15 दिन पहले इन सभी मकानों के बाहर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिए थे। इसके बावजूद लोगों ने स्वयं अपने अवैध निर्माण नहीं तोड़े बल्कि वह स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा के पास जाकर यही गुहार लगाते रहे की किसी तरीके से उनके अवैध निर्माण बच जाए या फिर उन्हें समय दिया जाए, लेकिन विधायक ने उन्हें स्पष्ट कर दिया कि सरकारी जमीन पर किसी प्रकार का कब्जा बर्दाशत नहीं किया जाएगा और इस जमीन पर तो जाए एक और नाला बनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर नाले के साथ सड़क भी बनाई जाएगी। तोड़फोड़ में पानी और गैस कनेक्शन टूटे पोकलेन मशीन के पंजे ने जहां अवैध निर्माण को धराशाई किया, वहीं मशीन के पंजे से पीएनजी के गैस कनेक्शन और पानी के कनेक्शन भी अधिकतर लोगों के टूट गए। लोगों का कहना था कि अब उन्हें कुछ समय खाना बनाने के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोगों का कहना था कि पानी के कनेक्शन टूट गए हैं अब उन्हें बेहद परेशानी के सामना करना होगा। इस दौरान काफी लोगों की पानी की टंकियां आदि भी टूट गई। चार मीटर चौड़ा बनाया जाएगा नाला एफएमडीए के एसडीओ असर खान ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य चल रहा है और नाला 4 मीटर चोडा बनाया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन नाले की दोनों ओर सड़क बनाएगा। इसी कारण सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को तोड़ा गया है। नाले पर कब्जा है। इसकी वजह से नाले का निर्माण नहीं हो रहा है। पानी निकासी भी प्रभावित हो रही है। ------ लोगों की प्रतिक्रिया, विशाल: हमने नाले की जमीन पर एक कमरा और शौचालय आदि बनाए हुए थे। यह तो ठीक है कि वह अवैध रूप से बने थे लेकिन यदि प्रशासन समय देता तो उनके लिए परेशानी नहीं होती । अब परेशानी ज्यादा हो जाएगी। राहुल, निवासी सेक्टर 3: करीब 10-15 दिन पहले नोटिस तो दिए गए थे लेकिन समय मिल जाता तो उनका नुकसान ज्यादा नहीं होता। अतुल रजिक निवासी सेक्टर 3: तोड़फोड़ कि कार्रवाई में काफी नुकसान हुआ है यदि पहले पता होता तो परेशानी नहीं आती। राकेश कुमार: करीब एक सप्ताह पहले मकान किराए पर लिया है। जिसका किराया एडवांस दिया गया और मकान मालिक ने कमीशन भी ले लिया है। अब कहां जाएं बड़ी परेशानी होगी। विनोद कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट : नाले के साथ सेक्टर 3 में 60 मकान के पीछे सरकारी जमीन पर कब्जा था। जिसे पूरी तरह खाली कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में हुई है और इसमें किसी को कोई इंसानी नुकसान नहीं हुआ है।