ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादप्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

चांदहट थाना क्षेत्र में 12 दिन पहले खेतों पर सोते हुए किसान की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। उसकी हत्या उसकी पत्नी ने प्रमी संग मिलकर गला दबाकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया...

प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 02 Nov 2018 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

चांदहट थाना क्षेत्र में 12 दिन पहले खेतों पर सोते हुए किसान की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। उसकी हत्या उसकी पत्नी ने प्रमी संग मिलकर गला दबाकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

चांदहट में 21 अक्तूबर की रात को खेतों पर सोए झुप्पा निवासी सुरजीत की हत्या हो गई थी। शव को पुलिस ने खेतों से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बताया गया कि सुरजीत खेतों पर सो रहा था। उसी दौरान गला दबाकर व डंडे की मदद से उसकी हत्या की कर दी थी।

ऐसे हुए खुलासा : बागपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि झुप्पा निवासी सुरजीत की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जब पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच की तो मामले का खुलासा हो गया। सुरजीत की हत्या में उसकी पत्नी अमरो व उसके प्रेमी यूपी के फरेदा निवासी लाला का हाथ मिला। पुलिस ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच मृतक रोड़ा बना था तो दोनों ने उसे मारने की साजिश रच डाली। बताया गया कि दोनों का अफेयर तीन साल से चल रहा था। प्रेमी लाला व उसकी प्रेमिका अमरो 21 अक्तूबर की रात को खेतों पर पहुंचे और सुरजीत का सोते समय गला दबा दिया और डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जब कॉल डिटेल खंगाली तो हत्या के राज से पर्दा उठा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें