एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

Feb 28, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अभिभावकों से पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को निःशुल्क वैक्सीन दी जा रही है।

एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत बीके सिविल अस्पताल से की गई। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा और टीकाकरण अधिकारी डॉ. रचना उपस्थित रहीं। विधायक फागना ने कहा कि यह अभियान किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। सीएमओ डॉ. आहूजा ने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को सिंगल डोज वैक्सीन निःशुल्क दी जा रही है।

पंजीकरण पूरी तरह डिजिटल है और ओटीपी सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र तुरंत जारी किया जाएगा। टीकाकरण के बाद आधे घंटे निगरानी भी रखी जाएगी। वहीं डॉ. रचना ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण है, इसलिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। जिले के डीसीएच, यूएचसी और सीएचसी केंद्रों पर कोल्ड चेन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दूसरी तरफ एसजीएम नगर में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, विधायक धनेश अदलखा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।