Faridabad News: अनंगपुर में कमरे से युवक की सड़ी-गली लाश मिली

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: अनंगपुर में किराये के कमरे से मिली युवक की सड़ी-गली लाश -जांच क्राइम ब्रांच

Faridabad News: अनंगपुर में कमरे से युवक की सड़ी-गली लाश मिली

Faridabad News: अनंगपुर में किराये के कमरे से मिली युवक की सड़ी-गली लाश -जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

-मृतक के भाई ने महिला पर हत्या का लगाया आरोप

-महिला और अज्ञात साथी पर कमरे में बुलाकर हत्या करने का आरोप

हत्या की जांच

फरीदाबाद,संवाददाता। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के गांव अनंगपुर में किराये के कमरे से 36 साल एक पेंटर का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच की कार्रवाई डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर एक महिला और उसके अज्ञात साथी पर हत्या करने का आरोप लगाया था。

पुलिस की शिकायत

पुलिस को दी शिकायत में अलीगढ़ के गांव रामपुर शाहपुर निवासी नजाकत अली ने बताया कि उसका बड़ा भाई सदाकत (36) पिछले करीब चार महीने से गांव अनंगपुर में किराये पर रहकर ओमैक्स सोसाइटी में पेंटर का काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान अनिता नामक महिला से हुई, जो ओमैक्स सोसायटी में झाड़ू-पोछा का कार्य करती थी। दोनों के बीच बातचीत और मेल-मिलाप बढ़ गया था। शिकायत के अनुसार, मकान मालिक को जानकारी मिलने पर महिला ने कमरा खाली कर दिया और करीब 15 दिन पहले अनंगपुर के डोमका मोहल्ला में दूसरा कमरा किराये पर ले लिया। आरोप है कि सदाकत वहां भी उससे मिलने जाता था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया था। नजाकत अली के अनुसार, 23 जुलाई को उसका भाई गांव जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। बाद में सूचना मिली कि अनंगपुर के एक किराये के कमरे में एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसे पुलिस ने ईएसआई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहां जाकर शव की पहचान सदाकत के रूप में हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अनिता ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर सदाकत को अपने किराये के कमरे में बुलाया, उसकी हत्या कर शव वहीं छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गई।

पुलिस का पक्ष

पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ कर रही है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हत्या का आरोप किस पर लगाया गया है?
हत्या का आरोप एक महिला अनिता और उसके अज्ञात साथी पर लगाया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: अनंगपुर में कमरे से युवक की सड़ी-गली लाश मिली