चंदावली में होली मिलन समारोह समारोह का आयोजन
फरीदाबाद के चंदावली गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

फरीदाबाद। चंदावली गांव में आयोजित होली मिलन समारोह और मनोनीत पार्षद जसवंत पावर सैनी के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भक्त प्रहलाद की अटूट आस्था हमें यह संदेश देती है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाला कभी पराजित नहीं होता। होलिका दहन हमें अपने भीतर की नकारात्मकता अहंकार और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प देता है। यह पर्व सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का अवसर भी है।
उन्होंने आगे कहा कि होली हमें यह प्रेरणा देती है कि समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। जहां भ्रष्टाचार है वहां पारदर्शिता लानी है। इस दौरान राज्यमंत्री राजेश नागर और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अलावा रामकुमार गौड़, अजय डागर, हिमांशु भट्ट, मदन सैनी प्रधान सैनी समाज, अमर रघुवंशी, दीपक आजाद, अशोक शर्मा और किशन सिंह चहल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


