Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsHindu Nation March Dhirendra Krishna Shastri s Sanatan Unity Yatra Welcomed in Brij Region
बंचारी में पद यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ

बंचारी में पद यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ

संक्षेप:

दिल्ली के कात्यानी माता मंदिर से शुरू हुई बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा बुधवार को गांव बंचारी पहुंची। यहां ब्रजवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बुखार होने के बावजूद, महाराज जी ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ यात्रा जारी रखी।

Nov 12, 2025 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल। दिल्ली के कात्यानी माता मंदिर से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर तक हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम को लेकर शुरू हुई बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा बुधवार को ब्रज क्षेत्र के गांव बंचारी पहुंची जहां ब्रजवासियों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। बाबा बागेश्वर के नाम प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बुखार होने के बाद भी वह वृंदावन की ओर अग्रसर है। चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की भी सलाह दी। पदयात्रा में शामिल साधु संतों कें इंतजार में बैठे हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं, ढोल बाजे व डीजे के साथ भव्य स्वागत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को गांव बंचारी से होडल तक पदयात्रा का स्वागत करने और एक अद्भुत नजारे को देखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिला पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। सनातन एकता पदयात्रा के गांव बंचारी पहुंचने पर पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता विश्वकुमार उर्फ भालू,घनश्याम वशिष्ठ उर्फ कान्हा भैया, भूपराम सरपंच ,पाला ,पं.भगवत दयाल योगीराज,रूपा ठुकराल,बबलू बंचारी,सुरेंद्र सिंह आदि ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। विश्वकुमार उर्फ भालू ने बृजवासियों के साथ भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर आभार व्यक्त। पदयात्रा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज अस्वस्थ होने के बावजूद भी सनातनियों के लिए सडक़ पर लगातार चल रहे हैं। एक दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसमें दोपहर के समय डॉक्टरों ने उनका तापमान और मशीन से बीपी मापा। बुखार होने पर डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के कारण वह लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा में प्रशासन और डॉक्टरों टीम चल रही है। देहरादून की डॉक्टर टीम ने धीरेंद्र शास्त्री के स्वास्थय की जांच कर रहे हैं। उनके स्वास्थ को देखते हुए डाक्टर उन्हें आराम करने की सलाह दी है,लेकिन महाराज जी ने कहा कि हमारा शरीर सनातनियों के लिए ही है, उन्हीं के लिए जिएंगे और मरेंगे।