हाईवे पर बड़ा हादसा टला, तीन कंटेनर और कार क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

दिल्ली-मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में तीन ट्रक और एक कार सम्मिलित हुए, कोई चोट नहीं। ट्रकों में लोहे का स्क्रैप था, एक ट्रक अनियंत्रित हो गया जिससे टक्कर मारी। एनएचएआई और पुलिस ने मोर्चा संभाला और सभी वाहनों को हटाया।

हाईवे पर बड़ा हादसा टला, तीन कंटेनर और कार क्षतिग्रस्त

बल्लभगढ़, अशोक जैन। दिल्ली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुए सड़क हादसे में तीन कंटेनर ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी चालक को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

ट्रक का अनियंत्रण

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक श्यामवीर दिल्ली से लोहे का स्क्रैप खाली कर अपने ट्रक को लेकर पलवल लौट रहा था। ट्रक में उस समय कोई माल लोड नहीं था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और टायर घूम जाने के कारण हाईवे पर एक तरफ पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों की रफ्तार कम कर ली।

कंटेनर ट्रकों की टक्कर

पीछे से आए कंटेनर ने मारी टक्कर। इसी दौरान दिल्ली से पार्सल लेकर पलवल जा रहा एक कंटेनर चालक भी धीमा हो गया। तभी उसके पीछे आ रहे दूसरे कंटेनर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण आगे वाला कंटेनर एक कार से जा टकराया। इसके बाद कंटेनर नियंत्रण खो बैठा और हाईवे के दूसरी ओर लगी लोहे की ग्रिल पर चढ़ गया, जिससे ग्रिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सुरक्षित बचना

कार चालक अरविंद रावत ने बताया कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़कर वापस पलवल लौट रहे थे। हाईवे पर पलटा हुआ ट्रक देखकर उन्होंने अपनी कार की गति कम कर ली थी। तभी पीछे से आए कंटेनर ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार को काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि पीछे से आ रही एक बोलेरो पिकअप भी टकराई थी, लेकिन उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस की कार्रवाई

एनएचएआई और पुलिस ने संभाला मोर्चा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। एनएचएआई कर्मचारी महेश कुमार ने बताया कि पहले एक ट्रक पलटा था, जिसके कारण पीछे आ रहे वाहनों की रफ्तार धीमी हुई। इसी दौरान ध्यान भटकने से एक के बाद एक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तीन कंटेनर ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हुई।

इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा किया गया और ग्रिल पर चढ़े कंटेनर को भी हटाया गया। सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया।

जनहानि से बचाव

गनीमत रही, नहीं हुई जनहानि। इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी चालक सुरक्षित रहे और समय रहते राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछे गए सामान्य प्रश्न

किस वजह से हाईवे हादसे में ट्रक अनियंत्रित हो गया था?
ट्रक का टायर घूम जाने के कारण हाईवे पर एक तरफ पलट गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।