Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, अस्पताल में पैर काटना पड़ा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: -अजरोंदा पुल के नीचे हुआ हादसा, चालक फरार - कार की नंबर प्लेट मौके

Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, अस्पताल में पैर काटना पड़ा

Faridabad News: बल्लभगढ़,संवाददाता। अजरोंदा पुल के नीचे तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि चिकित्सकों को उसका बायां पैर एड़ी से ऊपर तक काटना पड़ा। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, हालांकि कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर जाने से पुलिस को वाहन का नंबर मिल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत की जानकारी

पुलिस चौकी सेक्टर-11 को दी शिकायत में गांव मुजेसर निवासी आरती ने बताया कि उनके पति जगदीश विजय सेल्स, नहर पार में नौकरी करते हैं। 27 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह अपने साथी करण के साथ स्कूटी से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। अजरोंदा पुल के नीचे नीलम पुल की ओर जाते समय बल्लभगढ़ की तरफ से तेज गति और लापरवाही से आई एक कार ने उनकी स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और कार चालक मौके से फरार हो गया।

घायल का उपचार

शिकायत के अनुसार हादसे के दौरान कार की आगे की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई। राहगीरों ने घायल जगदीश को बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। बाद में उनका उपचार सेक्टर-20बी स्थित यथार्थ अस्पताल में कराया गया, जहां गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों को उनका बायां पैर काटना पड़ा।

पुलिस कार्रवाई

पीड़िता आरती ने पुलिस को उपचार से संबंधित सभी दस्तावेज सौंपते हुए कार चालक और वाहन मालिक का पता लगाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अशेाक जैन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस दुर्घटना में युवक को क्या नुकसान हुआ?
उपचार के दौरान चिकित्सकों को युवक का बायां पैर एड़ी से ऊपर तक काटना पड़ा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, अस्पताल में पैर काटना पड़ा