सैनिक के सेवानिवृत्त होने पर स्वागत किया

Mar 01, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद जिले के गांव चीरसी में 26 वर्षों तक कुमाऊं रेजिमेंट में सेवा देने वाले सैनिक सुरेश यादव का भव्य स्वागत किया गया। गांववासियों ने फूल-मालाओं और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। सुरेश का परिवार 'फौजियों का परिवार' के नाम से जाना जाता है, जो तीन पीढ़ियों से देश सेवा करता आ रहा है।

सैनिक के सेवानिवृत्त होने पर स्वागत किया

फरीदाबाद। जिले के गांव चीरसी में उस समय देशभक्ति का माहौल बन गया जब 26 वर्षों तक कुमाऊं रेजिमेंट में सेवाएं देने वाले सैनिक सुरेश यादव के सेवानिवृत्त होकर पहली बार गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव वासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। समारोह में न केवल गांव के लोग, बल्कि आसपास के गांवों के सेवानिवृत्त फौजी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। गांव निवासी सुनील ने बताया कि सुरेश यादव का परिवार गांव में ''फौजियों का परिवार'' के नाम से जाना जाता है।

उनके दादा चांद यादव, ताऊ श्यामबीर यादव और चाचा सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह भी सेना में रह चुके हैं। यह परिवार लगातार तीन पीढ़ियों से देश सेवा करता आ रहा है, जिसके कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा अपने परिवार को देखकर मिली। इसी प्रेरणा के चलते उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर 26 वर्षों तक देश की सेवा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।