आवेदन बढ़ाने के लिए पंचायतों की मदद ली जाएगी
फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इस बार भी आईटीआई प्रबंधन के सामने सभी सीटों पर दाखिले सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती है। पिछले वर्ष जिले की सरकारी आईटीआई में करीब 26 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थीं। इसी को देखते हुए आईटीआई प्रबंधन ने पार्षदों और ग्राम पंचायतों के सहयोग से डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ा जा सके। फरीदाबाद जिले की नौ सरकारी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 2180 सीटें उपलब्ध हैं।
हालांकि पिछले कुछ वर्षों से आईटीआई में दाखिला लेने वाले युवाओं की संख्या में कमी देखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार परंपरागत ट्रेडों में रोजगार के अवसर घटने के कारण विद्यार्थियों का रुझान कम हुआ है। प्लंबर, कारपेंटर और ड्राफ्टमैन जैसे ट्रेडों में हर साल बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाती हैं। आईटीआई अधिकारियों का कहना है कि मशीनिस्ट, जियो इन्फॉर्मेटिक असिस्टेंट, कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य तकनीकी ट्रेडों में रोजगार की संभावनाएं बेहतर हैं। इन ट्रेडों में विद्यार्थियों की रुचि भी अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिलती है। विभाग का प्रयास है कि युवाओं को रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर उन्हें आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाए।घर-घर जाकर बताएंगे सरकारी सुविधाएंडोर-टू-डोर अभियान के दौरान पार्षद और पंचायत प्रतिनिधि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देंगे। महिला आईटीआई संस्थानों में छात्राओं की पूरी ट्यूशन फीस माफ है। वहीं फिटर, वेल्डर और टर्नर जैसे इंजीनियरिंग ट्रेडों में दाखिला लेने वाली छात्राओं को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों और सभी छात्राओं को टूल-किट खरीदने के लिए एक हजार रुपये की सहायता दी जाती है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ भी मिलता है। कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी एवं निजी संस्थानों में अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।दूसरे दिन आए केवल 60 आवेदनदाखिला प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार तक केवल 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कम आवेदन संख्या आईटीआई प्रबंधन की चिंता बढ़ा रही है। आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने फिलहाल आवेदन कार्यक्रम जारी किया है, जबकि दाखिले की विस्तृत प्रक्रिया और मेरिट संबंधी कार्यक्रम जल्द घोषित किए जाएंगे। अधिकारियों को उम्मीद है कि जागरूकता अभियान के बाद आवेदन संख्या में तेजी आएगी।कॉलेज में आवेदन की अंतिम 15 जून हुईकॉलेज में दाखिले के आवेदनों की संख्या कम रही है। उनकी संख्या बढ़ाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। छात्रों के पास अब आवेदन के लिए 44 दिन का समय शेष रह गया है। छात्र कॉलेजों के अलावा अपने मोबाइल से भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में दाखिलों के लिए अलग से कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है।उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्रों को राहत देते हुए स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। छात्रों से अनुरोध हैं कि अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन करें। संभवता अब उच्चतर शिक्षा विभाग आवेदन तिथि को आगे न बढ़ाए।-रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


