ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादखाने में जो लेता है स्वस्थ संतुलित आहार उसके जीवन का मजबूत होता है आधार

खाने में जो लेता है स्वस्थ संतुलित आहार उसके जीवन का मजबूत होता है आधार

खाने में जो लेता है स्वस्थ संतुलित आहार उसके जीवन का मजबूत होता है आधार हमारेे संवाददाता पलवल। जीवन को खुशहाल बनाने के लिए शरीर का स्वस्थ होना अति आवश्यक है तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित...

खाने में जो लेता है स्वस्थ संतुलित आहार उसके जीवन का मजबूत होता है आधार
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSat, 08 Sep 2018 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन को खुशहाल बनाने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार की जरूरत होती है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से पोषण माह के तहत प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कम लागत से बनने वाले व्यंजन बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सपना अरोड़ा ने की। यह कार्यक्रम में खंड पलवल की सुपरवाइजर कविता, सरोज, गमन तथा सुषमा के सहयोग से किया। सपना अरोड़ा ने बताया कि स्वस्थ संतुलित आहार करने से कई प्रकार के रोगों से मुक्त होते हैं। संतुलित आहार दिमाग को तेज तथा स्वस्थ बनाता है, जिससे मनुष्य मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है। भोजन से प्राप्त ऊर्जा शरीर को संचालित करती है। जिसके फलस्वरूप मांसपेशियों में क्रियाएं होती हैं। शारीरिक शक्ति के कारण हम सभी कार्य सम्पन्न कर पाते हैं। संतुलित भोजन नहीं कर पाने की स्थिति में शरीर निर्बल होने लगता है। शरीर विभिन्न रोगों से पीड़ित हो जाता है। संतुलित भोजन शरीर को स्वस्थ एवं संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अति कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के वजन तथा उनके खान-पान के बारे में भी परामर्श दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें