Faridabad News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू की

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियां की हैं। एंबुलेंस आगरा नहर पर तैनात की जाएंगी ताकि यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस बार शिविर लगाने के लिए प्रशासन की अनुमति आवश्यक होगी। कांवड़ यात्री अगस्त के पहले सप्ताह से पहुंचेंगे।

Faridabad News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू की

Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिद्वार और गंगोत्री से जल भरकर पैदल आने वाले कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगरा नहर पर बने पुलों पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इसके अलावा नहर किनारे सड़क पर लगने वाले कांवड़ शिविरों में भी चिकित्सकों की व्यवस्था रहेगी। स्मार्ट सिटी से हर वर्ष हजारों की संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार और गंगोत्री जाते हैं। पूरे दिन पैदल चलने के दौरान कई शिव भक्त बीमार हो जाते हैं। इसके अलावा लगातार पैदल चलने से उनके पैरों में चोट भी लग जाती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत पल्ला, खेड़ीपुल और बीपीटीपी पुल पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इनमें ओआरएस के पैकेटों के अलावा जीवनरक्षक दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं, सोहना, पाली, धौज और भाकरी मार्ग से जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए भी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी。

दूर-दराज के कांवड़ यात्री अगस्त के पहले सप्ताह से पहुंचना शुरू होंगे

स्मार्ट सिटी से होकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कांवड़ यात्री भी गुजरते हैं। वे अगस्त के पहले सप्ताह से जिले में दिखाई देने लगेंगे। उन्हें शिवरात्रि तक अपने घर पहुंचने के लिए समय रहते कांवड़ यात्रा शुरू करनी पड़ती है। आगरा नहर सड़क किनारे कांवड़ शिविर लगने शुरू हो जाएंगे। यहां आठ से अधिक स्थानों पर कांवड़ शिविर लगाए जाते हैं।

जिला प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं लगा सकेंगे शिविर

कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इस बार शिविर आयोजित करने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को अधिकारियों से मंजूरी लेनी होगी। जिला प्रशासन की अनुमति के बिना कांवड़ शिविर लगाने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा दो शिविरों के बीच कम से कम दो किलोमीटर की दूरी सुनिश्चित की गई है।

पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए जाते हैं कांवड़ शिविर

पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे से भी शिव भक्त कांवड़ यात्रा लेकर निकलते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनकी संख्या अधिक होती है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन कांवड़ शिविर लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर रहा है। चिन्हित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर लोग कांवड़ शिविर नहीं लगा सकेंगे।

कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आगरा नहर के पुलों पर एंबुलेंस तैनात रहेगी। इनमें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

सामान्य प्रश्न

कांवड़ यात्रा कब से शुरू होगी?
कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू की