25 दिव्यांग एवं बुजुर्गों को उपलब्ध कराए जाएंगे सहायक उपकरण
फरीदाबाद में भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच एवं माप शिविर आयोजित किया गया। 25 लाभार्थियों को चयन कर उपकरण उपलब्ध किए गए। ऑनलाइन स्वीकृति की कमी के चलते कुछ लाभार्थियों को उपकरण नहीं मिल पाए।

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, एलिम्को, नवदीप सेवा समिति और भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बीके अस्पताल स्थित भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच एवं माप शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा एवं भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र नांदल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजेंद्र सौरौत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर में दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की आंखों, कानों तथा अन्य आवश्यक जांच कर सहायक उपकरणों के लिए माप लिए गए।
जांच के बाद 25 दिव्यांग एवं बुजुर्ग लाभार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें चरणबद्ध तरीकों से एलिम्को के माध्यम से आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कुछ लाभार्थियों को वापस लौटना पड़ा क्योंकि उनके उपकरणों की तिथि समाप्त नहीं हुई थी। ऐसे में ऑनलाइन स्वीकृति नहीं हो पाई। विजेंद्र सौरौत ने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शिविर में एलिम्को की टीम के स्मृति (कृत्रिम अंग विशेषज्ञ), कमल (ऑडियोमेट्रिस्ट), अनुराग (ऑप्टोमोलॉजिस्ट), तनुज (ईएनटी विशेषज्ञ) सहित अन्य विशेषज्ञों ने जांच की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


