पर्यटन मंत्री ने पारंपारिक उत्पादों का अवलोकन किया

Feb 09, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण किया। उन्होंने शिल्पकारों की कलाकृतियों की सराहना की और मेले को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सशक्त मंच बताया। डॉ. शर्मा ने सूफी गायक कशिश मित्तल की संगीतमय प्रस्तुति का आनंद लिया और हरियाणा सरकार की मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पर्यटन मंत्री ने पारंपारिक उत्पादों का अवलोकन किया

फरीदाबाद। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विश्वविख्यात सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण किया। इस दौरान वह पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। उन्होंने देश-विदेश से आए शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तशिल्प कलाकृतियों, पारंपरिक उत्पादों तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और शिल्पकारों से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। पर्यटन मंत्री ने विभिन्न राज्यों और देशों की थीम पवेलियनों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सूरजकुंड मेला भारत की लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और शिल्प परंपराओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल कलाकारों की आर्थिक उन्नति में सहायक है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित कर पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रहा है।भ्रमण के दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रसिद्ध सूफी गायक एवं शास्त्रीय संगीतकार कशिश मित्तल की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति का भी आनंद लिया। सूफी और शास्त्रीय संगीत के मधुर संगम से सजे इस कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का सृजन किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला हरियाणा की पहचान बन चुका है और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार मेले को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हरियाणा पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।