रोजगार मेला 16 जून को

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल के जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 16 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत होगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवाओं से दो बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लाने की अपील की गई है।

रोजगार मेला 16 जून को

पलवल, अभिषेक शर्मा। केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के तहत जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा 16 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी शक्ति पाल ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई (सभी ट्रेड) और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपने दो बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की जरूरत और नियमों के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।