हरियाणा भंडारण निगम परिसर की मरम्मत होगी
फरीदाबाद में हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने एफएसडी परिसर की मरम्मत के लिए 74 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। पुराने कार्यालय को ध्वस्त कर नया और आधुनिक भवन बनाया जाएगा। गोदामों की विशेष मरम्मत से खाद्यान्न की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगी।

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने स्थित अपने ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एफएसडी परिसर की मरम्मत की योजना तैयार की है, जिसके तहत इस बरसों पुराने ढांचे को हटाकर नया परिसर बनाया जाएगा। इसके लिए 74 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। भंडारण निगम का कार्यालय वर्षों पुराना होने के कारण खस्ताहाल अवस्था में है। आये दिन दीवारों और छत का प्लाटर झड़ता रहता है, जिससे कर्मचारियों को कामकाज में काफी परेशानी होती है। साथ ही बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर हरियाणा राज्य भंडारण निगम पुराने ब्लॉक को पूरी तरह ध्वस्त कर वहां एक नया भव्य कार्यालय भवन बनाने की योजना तैयार की है।
नए दफ्तर में आधुनिक इलेक्ट्रिक फिटिंग, बेहतर वेंटिलेशन और कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं मौजूद होंगी। अनाज की सुरक्षा के लिए गोदामों की विशेष मरम्मत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भंडारण निगम का मुख्य उद्देश्य खाद्यान्न को सुरक्षित रखना है। कैंपस के गोदामों में लंबे समय से विशेष मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस प्रोजेक्ट के तहत गोदामों की छतों, फर्श और दीवारों की विशेष मरम्मत की जाएगी, जिससे बारिश या नमी से अनाज को नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही वार्षिक रखरखाव के जरिए पूरे परिसर की बुनियादी स्थिति को सुधारा जाएगा। क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद एक औद्योगिक क्षेत्र है। ऐसे में यहां के वेयरहाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिक होना बहुत जरूरी है। नया कार्यालय बनने से जहां पारदर्शिता और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, वहीं गोदामों की मरम्मत से भंडारण घाटे में कमी आएगी। आने वाले कुछ महीनों में यह कैंपस पूरी तरह से नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। कार्यालय को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके अलावा गोदामों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इस दौरान कैंपस में होने वाली दैनिक गतिविधियों और माल की लोडिंग-अनलोडिंग में कोई बाधा न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। - नरेश ताेमर, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा राज्य भंडारण निगम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




