पृथला और धुलावट के बीच दोहरी रेल लाइन बिछेगी
धनंजय चौहान, पलवल/नूंह। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना के तहत पलवल के पृथला

धनंजय चौहान, पलवल/नूंह। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना के तहत पलवल के पृथला से जिला नूंह के धुलावट के बीच नई दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच लॉजिस्टिक्स की आवाजाही भी बेहद सुगम हो जाएगी।फरीदाबाद मंडल के जिला पलवल से जिला सोनीपत तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण किया जा रहा है। इसमें पलवल स्थित पृथला स्टेशन पर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और इंडियन रेलवे से कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी है। यहां दोनों रेल मार्गों का जंगशन बनाया जाएगा।
126 किमी से अधिक लंबे इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण (67 गांवों में 665 हेक्टेयर) और सिविल कार्य प्रगति पर हैं। परियोजना के तहत अब तक करीब 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, जिसके तहत प्रदेश में कई स्थानों पर रेल लाइन बिछाई गई है, लाइन बिछाने के लिए आरओबी बनाए गए हैं।वहीं दूसरी तरफ नूंह में अरावली की पहाड़ियों के बीच सुरंग बनाने का कार्य जारी है।--चार वर्ष पहले शुरू हुआ था कार्यइस प्रोजेक्ट की आधारशिला 27 अक्तूबर 2022 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में रखी थी। उस समय इसके निर्माण की अवधि पांच साल रखी थी। यानी वर्ष 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। यह प्रोजेक्ट भविष्य में माल परिवहन की रीढ़ बनेगा।--सिविल इंजीनियरिंग का बेजोड़ संगम होगा निर्माणइस परियोजना के तहत केवल पटरियां ही नहीं बिछाई जाएंगी, बल्कि बड़े स्तर पर सिविल कार्य भी किए जाएंगे। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरपोरेशन के एक विरष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस खंड में आधुनिक रेलवे स्टेशनों का निर्माण, जल निकासी के लिए पुलों का जाल और जमीन को मजबूती देने के लिए रिटेनिंग वॉल समेत कई महत्वपूर्ण ढांचे तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा, सिग्नलिंग और सेवाओं की स्थापना भी परियोजना का हिस्सा है, जिससे परिचालन पूरी तरह सुरक्षित और आधुनिक हो।--नूंह में पांच किलोमीटर लंबी टनल बनाई जा रहीपरियोजना के तहत नूंह में अरावली के पहाडों के बीच करीब पांच किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। निगम की ओर से लगभग 20 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है, बाकी कार्य तेजी से जारी है।--तीन साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्यसरकार और संबंधित विभाग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब तीन साल लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए आधुनिक मशीनों और अनुभवी कार्यबल को तैनात करने की योजना है। इस समय सीमा को तय करने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के विभिन्न हिस्सों को रेल नेटवर्क से जल्द से जल्द जोड़ना है।--वर्जनपृथला से धुलावत के बीच डबल लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से दो माह में काम चालू होने की उम्मीद है।-नरेश कुमार, परियोजना महाप्रबंधक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


