सरकारी स्कूलों के बच्चे लेखन से लेकर वीडियो संपादन में होंगे निपुण
फरीदाबाद में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मीडिया और एंटरटेनमेंट में वोकेशनल कोर्स शुरू किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। इससे छात्रों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई पहल की जा रही है। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे लेखन से लेकर वीडियो संपादन तक में निपुण बन सकेंगे। इसके तहत मीडिया एवं एंटरटेनमेंट को वोकेशनल कोर्स के रूप में शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह पहल हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत लागू की जाएगी। इस योजना के अनुसार चयनित सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जिन पर करीब 14.60 लाख रुपये की लागत आएगी। इन प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें रोजगारपरक और तकनीकी कौशल से लैस करना है। इस कोर्स के तहत छात्र कंटेंट राइटिंग, एनिमेशन, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, ऑडियो-वीडियो एडिटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और डिजिटल प्रोडक्शन जैसी कई महत्वपूर्ण विधाएं सीखेंगे। इसके अलावा उन्हें कैमरा संचालन, लाइटिंग और बेसिक फिल्म मेकिंग की भी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे मीडिया इंडस्ट्री में भविष्य बना सकें।रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगीशिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आज के समय में डिजिटल मीडिया तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों के छात्रों को इस दिशा में प्रशिक्षित करना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। यह पहल खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं और महंगे निजी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पाते।यह सब रहेगा उपलब्धप्रयोगशालाओं में आधुनिक कंप्यूटर, एडिटिंग सॉफ्टवेयर, ऑडियो रिकॉर्डिंग उपकरण और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही प्रशिक्षित शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे व्यावहारिक रूप से इन तकनीकों को समझ सकें। इस योजना के लागू होने से सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों में रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का विकास होगा। साथ ही, उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ करियर के नए विकल्प भी मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों को इस योजना को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं।सरकार ने मीडिया एवं एंटरटेनमेंट को वोकेशनल कोर्स के रूप में शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए प्रयोगशाला की आवश्यकता होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 14.60 लाख रुपये का टेंडर आमंत्रित किया है। इससे छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहयोग मिलेगा।-अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


