Faridabad News: वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण महाअभियान शुरू: विपुल गोयल
Faridabad News: हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण महाअभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य है कि कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण हो और आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। फरीदाबाद को स्वच्छता के मामले में अग्रणी बनाना है।

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को वार्ड-35 के राजीव नगर, पुरानी चुंगी रोड से वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं विकसित फरीदाबाद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है। नागरिक यदि स्वच्छता को अपनी आदत बना लें तो शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है। विपुल गोयल ने बताया कि किसी भी विकसित शहर की पहचान उसकी स्वच्छता होती है। केवल सरकारी प्रयासों से शहर को साफ रखना संभव नहीं है, इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है और लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नियमित सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्षों से जमा कचरे के स्थायी और वैज्ञानिक निस्तारण पर भी काम कर रही है। इसके लिए आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है। वाराणसी स्थित एनटीपीसी की ग्रीन कोल परियोजना का अध्ययन किया गया है, जहां कचरे से ईंधन योग्य कोयला तैयार किया जा रहा है। इसी मॉडल को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहरी निकायों में आधुनिक कचरा संग्रहण वाहन, डोर-टू-डोर कलेक्शन और जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट और माइक्रो प्रोसेसिंग सेंटर के माध्यम से कचरे के पुनर्चक्रण को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।--
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


