सरकार का उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण देना भी : गौरव गौतम

Feb 15, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में 97.22 लाख रुपये की लागत से दो एंटी स्मोग गन और ट्रैक्टरों का उद्घाटन किया। यह पहल वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए की गई है। गौतम ने कहा कि यह पलवल की पुरानी मांग थी और विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण देना भी : गौरव गौतम

पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हुड्डा सेक्टर 2 मार्केट से 97.22 लाख रुपये की लागत से दो एंटी स्मोग गन व दो ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद पलवल के प्रतिनिधि तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पलवल शहर को एक नई सौगात दी गई है, पलवल शहर की यह एक पुरानी मांग थी जिसे सरकार द्वारा पूरा किया गया है, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार लाइन पार क्षेत्र में 35 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाई जा रहे हैं, विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा, विकास कार्य पूरे होने से इलाके के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि एंटी-स्मॉग गन आधुनिक तकनीक से लैस है, जो हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के सूक्ष्म कणों को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों, निर्माण स्थलों और अधिक प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है। एंटी-स्मॉग गन जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सौंपी गई है, जबकि वाटर स्प्रिंकलर टैंकर नगर परिषद को संचालन के लिए दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;