
आईटीआई दाखिले में उम्र सीमा खत्म
हरियाणा की आईटीआई में अब सभी आयु वर्ग के लोग दाखिला ले सकेंगे। यह योजना कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा तैयार की गई है। इच्छुक लोग 300 रुपये प्रति घंटे की फीस देकर वर्कशॉप और लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे। यह योजना 5 दिसंबर से लागू होगी और इसका लाभ विशेषकर कार्यशालाओं में काम करने वाले लोगों को मिलेगा।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा की आईटीआई में अब छात्रों के अलावा किसी भी आयु के लोग भी दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने योजना बनाई है। योजना के अनुसार इच्छुक लोग आईटीआई की वर्कशॉप और लाइब्रेरी प्रयोग करके अपने कौशल विकास में वृद्धि कर सकेंगे।प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया है। यह प्रशिक्षण 300 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से दिया जाएगा। यह योजना प्रदेश की 190 सरकारी आईटीआई में शुरू होगी। इसमें फरीदाबाद की आईटीआई भी शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट विशेष रूप से कार्य कर रही है।
ताकि छात्रों को रोजगार खोजने की बजाय रोजगार के अवसर देने वाला बनाया जाए। इसके तहत स्मार्ट सिटी की नौ आईटीआई में कई तरह के कौशल विकास से संबंधित ट्रेड में कोर्स कराए जा रहे हैं। अभी तक इन आईटीआई के द्वार छात्रों के लिए खुले हुए थे। अब सभी आयुवर्ग के लिए खुले रहेंगे। कौशल विकास में रुचि रखने वाला कोई व्यक्ति सरकार द्वारा निर्धारित फीस भर कर आईटीआई की वर्कशॉप और लाइब्रेरी का प्रयोग कर सकेगा। विशेषज्ञों के सुपरविजन में दिया जाएगा लोगों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। इसके तहत हरियाणा की आईटीआई की वेबसाइट पर जाना होगा। 300 रुपये के फीस भुगतान के बाद लोग प्रशिक्षण कर सकेंगे। बता दें कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुशल स्टाफ के अलावा टूल्स, मशीनें सहित सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध है। इसके अलावा आईटीआई के कुशल विशेषज्ञ भी है, जो किसी व्यक्ति के कौशल विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कौशल विकास से संबंधित लोगों को इन कुशल विशेषज्ञों का पूरा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन्हें मिलेगा सबसे अधिक लाभ प्रदेश सरकार की इस योजना का सबसे अधिक लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो जिन्होंने किसी के पास जैसे दुकान या वर्कशॉप में रहकर काम सीखा था और वह अब अपने क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों से रूबरू होना चाहते हैं और अपने काम परफेक्शन लाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। वह कभी भी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में जाकर प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इससे युवाओं को और अच्छा रोजगार पाने का भी अवसर मिलेगा। ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का मानना है कि इस योजना के युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ेगा। इसके चलते व्यक्ति को ऑनलाइन जाकर प्रति घंटा के हिसाब से भुगतान करके अपना एक स्लॉट बुक करना होगा। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकेंगे। इससे व्यवस्था भी बनी रहेगी और आईटीआई में भीड़भाड़ नहीं होगी। वहीं आवेदक को 500 रुपये लाइब्रेरी के लिए भुगतान करना होगा। इसके बाद व्यक्ति कुशल विशेषज्ञों से मार्गदर्शन पा सकेंगे। लोग पांच दिसंबर के बाद से योजना लाभ ले सकेंगे। जिले में इन आईटीआई में होगा शुरू एनआईटी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग जिले की सबसे बड़ी आईटीआई है। यहां पर दो हजार से अधिक छात्र एवं छात्राएं विभिन्न ट्रेड की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस सुविधा को लागू किया जाएगा। इसके अलावा तिगांव आईटीआई में यह सुविधा शुरू होगी। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर फैसला लिया है। यह योजना दुकानों एवं वर्कशॉप में काम करने वाले कारीगरों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे उनका कौशल विकास और अधिक बढ़ेगा। पांच दिसंबर से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की शुरुआत होगी। -भगत सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई एनआईटी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




