एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज परीक्षा दो सत्रों में होगी

Apr 08, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की एचसीएस परीक्षा के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा 26 अप्रैल को दो सत्रों में होगी। डॉ. सोनिया त्रिखा ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य सख्त उपायों का निर्देश दिया।

एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज परीक्षा दो सत्रों में होगी

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोजित समीक्षा बैठक में एचपीएससी सदस्य डॉ. सोनिया त्रिखा ने अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा भी मौजूद रहे। डॉ. सोनिया त्रिखा ने बताया कि परीक्षा 26 अप्रैल रविवार को दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र शाम 3:00 से 5:00 बजे तक होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाए और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाए। इसके अलावा मोबाइल जैमर के जरिए नेटवर्क नियंत्रण, सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) और बैगेज प्रबंधन को सख्ती से लागू करने को कहा गया। केंद्रों के आसपास भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर भीड़ एकत्र होने से रोकने तथा 500 मीटर के दायरे में पार्किंग और अनावश्यक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। डॉ. सोनिया त्रिखा ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है और नकल या किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।साथ ही, परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सुविधा, सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र के आधार पर ही मिलेगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।