समयपुर के पीएश्री स्कूल में तैराकी की सुविधाएं मिलेंगी

Jan 03, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

हरियाणा शिक्षा विभाग ने फरीदाबाद के गांव समयपुर स्थित पीएमश्री स्कूल में स्वीमिंग का एक्सीलेंस सेंटर बनाने का निर्णय लिया है। यह सेंटर ओलंपिक मानकों के अनुसार बनाया जाएगा, जिसमें ऑल वेदर पूल होगा। इससे सरकारी स्कूलों के छात्रों को बेहतर तैराकी प्रशिक्षण मिलेगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

समयपुर के पीएश्री स्कूल में तैराकी की सुविधाएं मिलेंगी

फरीदाबाद। गांव समयपुर स्थित राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीमिंग का एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के 22 मॉडल संस्कृति और पीएमश्री सरकारी स्कूलों में विभिन्न खेलों के एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें फरीदाबाद मंडल के नूंह और पलवल के पीएमश्री स्कूल का भी नाम शामिल है। प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों के छात्रों की खेलों में सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके तहत स्कूलों में मैदान तैयार कराए जा रहे हैं। खेल मैदान बनाने के साथ उनमें सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

खेल विभाग की खेल नर्सरी की योजना का लाभ दिया जा रहा है। फरीदाबाद जिले के पांच सरकारी स्कूलों को विभिन्न खेलों की नर्सरी जारी की गई है और उनमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अभ्यास भी कर रहे हैं। आने वाले समय में इन नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर फरीदाबाद का गौरव बढ़ाएंगे। वहीं स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को खेलों के नए नियमों से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मॉडल संस्कृति एवं पीएमश्री स्कूलों में खेलों के एक्सीलेंस सेंटर (उत्कृष्टता केंद्र) बनाए जाएंगे। स्वीमिंग का हूनर सीखेंगे सरकारी स्कूलों के छात्र हरियाणा शिक्षा विभाग ने फरीदाबाद के गांव समयपुर स्थित पीएमश्री स्कूल में स्वीमिंग का एक्सीलेंस सेंटर बनाने का फैसला किया है। यह स्वीमिंग ओलंपिक मानकों के आधार पर निर्माण कराया जाएगा। यहां पर ऑल वेदर पूल होगा। इससे तैराकों की ठंड के दिनों में प्रशिक्षण प्रभावित नहीं होगा। यहां पर शारीरिक प्रशिक्षण के साथ तकनीकी ज्ञान भी दिया जाएगा। यहां पर स्वीमिंग विषय के विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी, जो कंप्यूटर के जरिये तैराक की कमजोरी पर काम करेंगे और उसे बेहतर बनाकर ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे। इसके अलावा स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाले खेलों के लिए पदक जीतकर फरीदाबाद गौरव भी बढ़ा सकेंगे। निजी स्कूलों का रहता है दबदबा शिक्षा विभाग की ओर से हर वर्ष खंड एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के निजी स्कूलों का दबदबा रहता है। सरकारी स्कूलों में खेलों का माहौल नहीं होने की वजह से छात्र प्रतियोगिताओं में पिछड़ जाते हैं। खेल विभाग की ओर से 30 से अधिक खेल कराए जाते हैं। इसमें से दो-तीन खेलों में ही सरकारी स्कूलों के छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहुंच पाते हैं। यदि कोई छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहुंच भी गया तो वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई नहीं हो पाता। स्वीमिंग का एक्सीलेंस सेंटर बनने से सरकारी स्कूलों में खेलों का माहौल तैयार होगा। पलवल और नूंह को भी मिला है एक्सीलेंस सेंटर हरियाणा शिक्षा विभाग ने फरीदाबाद के अलावा पलवल के पीएमश्री स्कूल को बॉक्सिंग का एक्सीलेंस सेंटर बनाने योजना तैयार की है। वहीं नूंह के तावड़ू खंड के मॉडल संस्कृति विद्यालय में बॉक्सिंग के अलावा कुश्ती का एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा गुरुग्राम के पीएमश्री स्कूल में वालीबॉल का एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा। विभाग की योजना है। हमें भी इस संबंध में पत्र प्राप्त हुए हैं। स्वीमिंग का एक्सीलेंस सेंटर समयपुर के पीएमश्री स्कूल में बनाया जाना है। इससे छात्रों को स्वीमिंग का बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें तैराक छात्रों की तकनीक पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। तकनीक की वजह से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ जाते हैं। -महेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बल्लभगढ़

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।