मिशन ओलंपिक के तहत वैज्ञानिक आधार पर होगी प्रतिभा खोज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बजट में खेलों को प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों के लिए कई घोषणाएं की हैं। मिशन ओलंपिक 2036 के तहत प्रतिभाओं की खोज और प्रशिक्षण की योजना बनाई गई है। नए स्टेडियमों के निर्माण से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। खेलो इंडिया लघु केंद्र भी खोले जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के बजट में खेलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है। इसी दिशा में मिशन ओलंपिक 2036 के तहत वैज्ञानिक आधार पर खेल प्रतिभाओं की खोज और उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आधुनिक तकनीक, डेटा विश्लेषण और विशेषज्ञ कोचिंग का सहारा लिया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा सके। पलवल और फरीदाबाद में नए स्टेडियमों के निर्माण की घोषणा से खेल ढांचे को मजबूती मिलेगी।
इन स्टेडियमों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। खिलाड़ियों को अब बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अपने ही जिले में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। खेलों इंडिया लघु केंद्रों से प्रतिभाओं को मिलेगा अधिक अवसर युवाओं को प्रशिक्षण के अधिक से अधिक अवसर मिले इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अपने बजटीय भाषण में खेलो इंडिया लघु केंद्र खोलने की भी घोषणा की गई है। इन केंद्रों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के रूप में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे एक ओर जहां खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी को अनुभवी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह पहल खेल संस्कृति को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का होगा बीमा सरकार ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रशिक्षण या प्रतियोगिता के दौरान किसी खिलाड़ी की मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का 20 लाख रुपये तक का बीमा कराया जाएगा। यह निर्णय खिलाड़ियों और उनके परिजनों को सुरक्षा का भरोसा देगा तथा खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करेगा।---- नूंह और पलवल के खिलाड़ी सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ सकेंगे फरीदाबाद के बाद अब नूंह और पलवल में भी सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे। आधुनिक ट्रैक पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का अनुभव मिलेगा और उनकी प्रदर्शन क्षमता में सुधार होगा। अब प्रदेश के उभरते खिलाड़ी भी वैश्विक प्रतियोगिताओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



