हाईवे पर गदपुरी टोल के पास बस अड्डा बनेगा
हरियाणा सरकार दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गदपुरी टोल के पास नया बस अड्डा बनाने की योजना बना रही है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी। यह बस अड्डा पलवल और बल्लभगढ़ के यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा और स्थानीय रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगा।

चंडीगढ़/पलवल, मुख्य संवाददाता। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के गदपुरी टोल के पास अड्डा बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार इस दिशा में काम कर रही है। सोमवार को हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पलवल-बल्लभगढ़ मार्ग पर गदपुरी टोल के पास दो तल का बस अड्डा बनाया जाएगा। बस अड्डा निर्माण भूमि मिलने पर ही संभव होगा। उन्होंने।कहा कि गदपुरी टोल, पलवल के मुख्य बस स्टैंड से लगभग 17 किलोमीटर और बल्लभगढ़ से 11 किलोमीटर दूर स्थित है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन के पास इस मार्ग पर बस स्टैंड बनाने के लिए कोई भूमि उपलब्ध नहीं है।
यदि उचित भूमि उपलब्ध करवाई जाती है, तो यहां दो बेज का आधुनिक बस अड्डा तैयार किया जाएगा।मंत्री ने यह भी कहा कि बसों के फलाईओवर से आने-जाने और रुकने के मामलों में परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि बस स्टॉप पर परिवहन इंस्पेक्टर की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। इससे बसों की आवाजाही और यात्री सुविधा में सुधार होगा। पंवार ने कहा कि यह बस अड्डा न केवल पलवल और बल्लभगढ़ के यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भूमि उपलब्ध होने पर शीघ्र ही बस अड्डा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।यह बस अड्डा क्षेत्र में यात्रियों के लिए इंतजार और भीड़ को कम करने में मददगार साबित होगा। परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। बस अड्डा बनने के बाद पलवल-बल्लभगढ़ मार्ग पर यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


