ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे मिलेंगे

Mar 02, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

हरियाणा सरकार ने पुलिस और जेल वॉर्डन के लिए बॉडी वॉर्न कैमरों की योजना को मंजूरी दी है। 5000 कैमरे खरीदे जाएंगे और उन्हें विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और अनियमितताओं की जांच संभव होगी। इसके अलावा बहादुरी वाले पुलिसकर्मियों को समय से पहले पदोन्नति देने की नीति भी लागू की गई है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे मिलेंगे

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सरकार ने पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और जेल वॉर्डन को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस करने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। सरकार करीब पांच हजार बॉडी वॉर्न कैमरे खरीदेगी, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा। इसी तरह जेलों में तैनात वॉर्डनों के लिए भी बॉडी वॉर्न कैमरा अनिवार्य किया जाएगा। जेल परिसरों में गतिविधियों की निगरानी मजबूत होने से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुर्व्यवहार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी।

बजट में जेलों को हाई-टेक उपकरणों से लैस करने की भी घोषणा की गई है। इससे जेल में बंदियों द्वारा किए जाने वाले फोन पर रोक लगेगी। सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए उन्नत निगरानी प्रणाली और अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा नूंह के संगेल में 107 एकड़ भूमि पर भारतीय रिजर्व बटालियन के लिए आधुनिक भवन निर्माण को मंजूरी दी गई है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। जांबाज पुलिसकर्मी को समय से पहले पदोन्नति सरकार ने बहादुरी खाने वाले पुलिसकर्मियों को समय से पहले पदोन्नति देने की नीति का ऐलान किया है। इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ने और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस योजना के फिर से शुरू होने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। इसके अलावा डायल 112 के बेडे में और गाड़ियां बढ़ाई जाएंगी। ----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।