मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को बजट में मंजूरी

Mar 03, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में, सरकार ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की स्वीकृति दी है। ग्राहक पंचायत ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मोबाइल लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच संभव होगी, जिससे उपभोक्ता मिलावट से सुरक्षित रह सकेंगे।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को बजट में मंजूरी

फरीदाबाद। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सरकार द्वारा 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को स्वीकृति दिए जाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि इस फैसले से उपभोक्ताओं को मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों से सुरक्षा मिलेगी। मोबाइल लैब के माध्यम से जिलों में मौके पर ही खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच संभव होगी, जिससे आमजन को गुणवत्ता की तुरंत जानकारी मिल सकेगी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल और जिलाध्यक्ष अजय कुमार भाटिया ने बताया कि संगठन लंबे समय से खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण की मांग उठा रहा था।

बजट पूर्व बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से रखा गया था। योजना के तहत 28 मोबाइल लैब के साथ आठ नई आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही करनाल और चंडीगढ़ स्थित मौजूदा लैब का आधुनिकीकरण कर उन्हें माइक्रोबायोलॉजी और रासायनिक जांच सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। ग्राहक पंचायत ने उम्मीद जताई कि इस पहल से मिलावटखोरों पर अंकुश लगेगा और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।