सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा का कार्यक्रम जारी, कुरुक्षेत्र सुपर-100 केंद्र में होगी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। परीक्षा तीन चरणों में होगी, पहले चरण में 19 से 21 अप्रैल को फरीदाबाद सहित आठ जिलों के 109 विद्यार्थी भाग लेंगे। छात्रों को आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है और परीक्षा तिथि बदलने का विकल्प भी उपलब्ध है।

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 19 से 21 अप्रैल के बीच आयोजित होगी, जिसमें आठ जिलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 केंद्र में संपन्न कराई जाएगी। पहले चरण में फरीदाबाद भी शामिल है। फरीदाबाद जिले के कुल 109 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 69 छात्र और 40 छात्राएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार दूसरे चरण की परीक्षा 22 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित होगी, जबकि तीसरा चरण 25 से 27 अप्रैल तक चलेगा।
दूसरे और तीसरे चरण में सात-सात जिलों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभिभावकों को अपने बच्चों को कुरुक्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र तक छोड़ना होगा, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र परिसर में रुकने की अनुमति नहीं होगी।आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगेपरीक्षा के दौरान छात्रों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। इनमें आधार कार्ड, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, सुपर-100 लेवल-1 और लेवल-2 के प्रवेश पत्र शामिल हैं। बिना इन दस्तावेजों के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।परीक्षा की तिथि में बदलाव का भी विकल्प दियाशिक्षा निदेशालय ने छात्रों को सुविधा देते हुए परीक्षा तिथि बदलने का विकल्प भी प्रदान किया है। यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश परीक्षा देने में असमर्थ है, तो वह विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7206758099 पर संपर्क कर उचित कारण बताकर अपनी परीक्षा को री-शेड्यूल करवा सकता है। संबंधित छात्र को शिक्षा निदेशालय की ओर से नया कार्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि योग्य छात्र सुपर-100 के लाभ से वंचित न रह जाएं।शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 योजना का कार्यक्रम जारी कर दिया है। फरीदाबाद के 109 विद्यार्थियों ने लेवल-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन सभी को सूचित कर दिया गया है और समय का ध्यान रखते हुए कुरुक्षेत्र सुपर-100 केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है।-श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


