चकबंदी समस्या का जल्द होगा समाधान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार यमुना किनारे चकबंदी की समस्या को हल करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यमुनानगर से पलवल तक यह प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी।...

चंडीगढ़/फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश सरकार यमुना किनारे चकबंदी की समस्या को हल करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यमुनानगर से लेकर पलवल जिले तक इस प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा और किसानों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पानीपत जिले से जुड़े एक सवाल पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चकबंदी की समस्या केवल पानीपत तक सीमित नहीं है, बल्कि यमुना नदी से सटे कई गांवों में भी किसानों को इसका सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
जल्द ही पूरे प्रदेश में चकबंदी से जुड़ी दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों की परेशानी को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। गौरतलब है कि फरीदाबाद से लेकर जिला पलवल तक करीब 70 किलोमीटर में यमुना बहती है। यमुना के एक तरफ हरियाणा तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




