सरकार का फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर जोर
हरियाणा का बजट जनभागीदारी पर आधारित है, जिसमें फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर जोर दिया गया है। बजट में 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन में सुधार की योजनाएं भी प्रस्तुत की गई हैं।

फरीदाबाद/पलवल, मुख्य संवाददाता। हरियाणा का बजट जनभागीदारी पर आधारित है और फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर जोर दिया गया है। मंगलवार को तीन मंत्रियों ने पत्रकार वार्ता कर इसे विकास और विश्वास का दस्तावेज बताया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों पर विशेष फोकस रखा गया है। मंत्रियों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया गया है। मंत्रियों ने कहा कि बजट में परिवहन, औद्योगिक विकास, शहरी सुविधाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में कई नई योजनाएं शामिल की गई हैं। आरआरटीएस कॉरिडोर, औद्योगिक निवेश, न्यूनतम मजदूरी वृद्धि और सामाजिक योजनाओं के विस्तार को अहम कदम बताया गया।
फरीदाबाद के लिए बड़े प्रोजेक्ट और बुनियादी ढांचा मंत्रियों ने बताया कि फरीदाबाद में 100 किलोमीटर सड़कों के अपग्रेड, नहर पार क्षेत्र में मास्टर रोड, जिला अस्पताल को 400 बेड तक बढ़ाने और 8 हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट देने की घोषणा की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दिल्ली–फरीदाबाद–नोएडा–जेवर आरआरटीएस कॉरिडोर से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पानी-सीवर सरचार्ज माफी, संपत्ति कर ब्याज छूट और ग्रीन फंड की स्थापना भी प्रस्तावित है। युवा, किसान और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान उन्होंने बताया कि एआई मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षण, ग्रामीण कौशल योजना, आईटीआई को उद्योगों से जोड़ने की पहल की गई है। किसानों को जैविक खेती पर सब्सिडी और ट्यूबवेल कनेक्शन में राहत दी जाएगी। महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की गई है। तीन लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नए डायलिसिस केंद्र और एंबुलेंस सेवाएं बढ़ेंगी। पर्यावरण, सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर फोकस मंत्रियों का दावा है कि ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड, सौर ऊर्जा परियोजनाएं और क्लीन एयर प्रोजेक्ट लागू होंगे। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एटीएस इकाइयां स्थापित की जाएंगी। पलवल में स्टेडियम, एमआरआई सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की घोषणा की गई है। प्रदेश को ग्लोबल ग्रोथ जोन के रूप में विकसित करने की योजना भी सामने रखी गई। विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बजट जनता के सुझावों से तैयार विकास का रोडमैप है। आरआरटीएस कॉरिडोर और औद्योगिक निवेश से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। शहरी निकायों को मजबूत करने और नागरिकों को राहत देने के लिए कई फैसले किए गए हैं। राजेश नागर, राज्य मंत्री राजेश नागर ने बजट को हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेट्रो विस्तार, अस्पतालों की बेड क्षमता बढ़ाने और शिक्षा सुधार जैसी योजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी। गौरव गौतम, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बजट को सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बताया। युवाओं के कौशल विकास, खेल स्टेडियम निर्माण और एआई प्रशिक्षण को बड़ा कदम कहा। किसानों, महिलाओं और खिलाड़ियों के लिए विशेष घोषणाएं प्रदेश को आगे ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



