हरियाणा में एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद
फरीदाबाद में हरियाणा सरकार 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करेगी। किसानों की सुविधा के लिए 416 मंडियां और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए कई एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। ई-खरीद पोर्टल को उन्नत किया गया है और मंडियों को जियो-फेंस किया गया है।

फरीदाबाद। हरियाणा में रबी सीजन के तहत गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। किसानों की सुविधा के लिए राज्यभर में 416 मंडियां और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा भंडारण निगम और भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-खरीद पोर्टल को भी उन्नत किया गया है।
मंडी में आने वाले वाहनों का पंजीकरण नंबर दर्ज कर फोटो ली जाएगी और बिना नंबर वाले वाहनों को प्रवेश पास जारी नहीं किया जाएगा।इसके अलावा मंडियों और खरीद केंद्रों को जियो-फेंस किया गया है, ताकि खरीद से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं मंडी परिसर में ही पूरी की जा सकें। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


