Faridabad News: नियमों के उल्लंघन पर एक ही दिन में काटे 3,239 चालान

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ग

Faridabad News: नियमों के उल्लंघन पर एक ही दिन में काटे 3,239 चालान

Faridabad News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर भर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर एक ही दिन में कुल 3239 चालान काटे। गुरुग्राम पुलिस की इस कार्रवाई में जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और ऐप का प्रमुख योगदान रहा। आधुनिक तकनीक और पुलिस सक्रियता के समन्वय से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की मौके पर पहचान कर तुरंत चालान किए जा रहे हैं। मंगलवार को दर्ज किए गए चालानों में लेन चेंज के 306 चालान,बिना नंबर प्लेट 318 चालान, गलत दिशा में ड्राइविंग 238 चालान, बिना पीयूसी एवं गलत पार्किंग 226-226 चालान बिना हेलमेट के चालक 207 चालान, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के 205 चालान, बिना हेलमेट पीछे बैठा व्यक्ति के 154 चालान,खतरनाक ड्राइविंग के 121 चालान और नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश के 74 चालान काटे गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: नियमों के उल्लंघन पर एक ही दिन में काटे 3,239 चालान