Faridabad News: शीतला माता रोड को जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी
Faridabad News: गुरुग्राम में शीतला माता रोड पर जलभराव को खत्म करने के लिए बरसाती नाले की क्षमता को दोगुना किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सलाहकार कंपनी की नियुक्ति की जाएगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना है ताकि जलभराव की समस्या का समाधान हो सके।

Faridabad News: बरसाती नाले की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा, जल्द सलाहकार कंपनी की नियुक्ति होगी गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शीतला माता रोड को जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से सेक्टर-27 से होते हुए सेक्टर-107 होते हुए नजफगढ़ नाले तक जा रहे बरसाती नाले की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही सलाहकार कंपनी को नियुक्त किया जाएगा।
मुख्य बरसाती नालों की जानकारी
मिलेनियम सिटी में चार मुख्य बरसाती नाले हैं। इसमें बरसाती नाला नंबर सेक्टर-27 से शुरू होता है, जो सेक्टर-29, 41, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिग्नेचर टावर, अतुल कटारिया चौक, शीतला माता रोड, अशोक विहार, भीमगढ़ खेड़ी से होता हुआ सेक्टर-107 तक जाता है। इसके बाद यह पानी नजफगढ़ नाले के माध्यम से यमुना में चला जाता है।
जलभराव की समस्या
पिछले 10 सालों से शीतला माता रोड पर जलभराव हो रहा है। दो से ढाई फीट तक पानी भर जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए जीएमडीए ने योजना बनाई है कि अतुल कटारिया चौक से लेकर अशोक विहार तक शीतला माता रोड पर इस बरसाती नाले की चौड़ाई को बढ़ाकर पांच से सात मीटर किया जाए। मौजूदा समय में इसकी चौड़ाई ढाई से तीन मीटर है। ऐसा होने के बाद शीतला माता रोड पर जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। इस बरसाती नाले में सेक्टर-27, 28, 29, 43, 14, 16, 17, 18, 12, तीन, पांच, छह, राजीव नगर पूर्व और पश्चिम, आयुध डिपो के 900 मीटर क्षेत्र में विकसित कॉलोनियों शीतला कॉलोनी, अशोक विहार फेज-दो और तीन से बारिश का पानी जाता है।
सड़क चौड़ाई की दिक्कत
शीतला माता रोड पर सड़क की चौड़ाई कम है। जमीन के अभाव में जीएमडीए को बरसाती नाले की चौड़ाई बढ़ाने में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए जीएमडीए की तरफ से सलाहकार कंपनी को नियुक्त किया जाएगा, जिसकी तरफ से इस बरसाती नाले के निर्माण की योजना तैयार की जाएगी।
जीर्णोंद्धार की योजना
20 करोड़ से जीर्णोंद्धार होगा
मौजूदा समय में शीतला माता रोड पर बरसाती नाला नहीं है। मुख्य बरसाती नाले के पूरा भरकर चलने की वजह से इस रोड से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बारिश रूकने के चार से पांच घंटे तक भी इस रोड पर पानी खड़ा रहता है। इससे वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जीएमडीए ने इस सड़क के नए तरीके से निर्माण के अलावा फुटपाथ और बरसाती नाले के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। आवंटन के एक साल के बाद यह सुविधाएं मिलेंगी।
शीतला माता रोड पर मुख्य बरसाती नाले की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सलाहकार कंपनी को नियुक्त किया जाएगा। मौजूदा समय में बरसाती नाले की चौड़ाई कम है। इसकी चौड़ाई बढ़ने के बाद शीतला माता रोड पर जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी।
- विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
- दीपक आहूजा


