Faridabad News: बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने 2228 चालकों के काटे चालान

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: गुरुग्राम पुलिस ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 2,228 चालकों पर जुर्माना लगाया गया। एक महिला का खोया हुआ बैग बरामद किया गया और एक जुआरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने की अपील की है।

Faridabad News: बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने 2228  चालकों के काटे चालान

Faridabad News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एक से 30 जुलाई 2026 तक चले इस अभियान के तहत बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले दो हजार 228 चालकों के चालान किए गए और 22 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने आमजन से नियमों के पालन की अपील करते हुए नाबालिगों को वाहन न देने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने और नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे。

महिला का खोया बैग बरामद

ट्रैफिक पुलिस ने लौटाया महिला का गुम हुआ पर्स

गुरुग्राम। खांडसा चौक पर तैनात गुरुग्राम यातायात पुलिस के एएसआई सुरेंद्र की सतर्कता और ईमानदारी से एक महिला का खोया हुआ बैग सकुशल वापस मिल गया।

सेक्टर-104 निवासी चारू का बैग खांडसा चौक के पास गुम हो गया था, जिसमें आईफोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और पांच हजार रुपये नकद मौजूद थे। ड्यूटी पर तैनात एएआई सुरेंद्र को यह लावारिस बैग मिला। बैग में रखे फोन पर कॉल आने पर उन्होंने महिला को लोकेशन बताई और आवश्यक सत्यापन के बाद सारा सामान सुरक्षित सौंप दिया।

जुआ खेलने वाला आरोपी गिरफ्तार

जुआ खेलते एक आरोपी गिरफ्तार, पेन, डायरी और नकदी बरामद

गुरुग्राम। पुलिस थाना सेक्टर-5 की टीम ने दांव पर रुपये लगाकर जुआ खेलने/खिलाने वाले आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौतम अस्पताल के पास का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक पेन, एक डायरी और दो हजार 130 की नकदी बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

गुरुग्राम पुलिस ने किस अभियान की शुरुआत की?
गुरुग्राम पुलिस ने सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने 2228 चालकों के काटे चालान