Faridabad News: मतदाता सूची के प्रकाशन में साढ़े चार लाख लोगों के नाम नहीं

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: एसआईआर: -2.17 लाख मतदाताओं के गणना फार्म में विसंगतियां सामने आई -19 हजार मतदाताओं की ओर से फार्म सही जानकारी नहीं दी गई -बीएलओ की ओर से अब ऐसे मतदाता

Faridabad News: मतदाता सूची के प्रकाशन में साढ़े चार लाख लोगों के नाम नहीं

Faridabad News: -बीएलओ की ओर से अब ऐसे मतदाताओं के घर पर नोटिस दिए जाएंगे

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के बाद जिले की प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित की गई है। इसमें साढ़े चार लाख लोगों के नाम मतदाता सूची के प्रकाशन में शामिल नहीं किए गए। 2.17 लाख मतदाताओं के गणना फार्म में विसंगतियां मिली और 19 हजार मतदाताओं की ओर से फार्म में सही जानकारी नहीं दी है। बीएलओ की ओर से अब ऐसे मतदाताओं के घर पर नोटिस दिए जाएंगे। प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 11,01,955 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

निर्वाचन कार्य की शुरुआत

जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि एसआईआर कार्य 15 जून से शुरू किया गया था। 24 जुलाई तक प्राप्त गणना प्रपत्रों के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची तैयार की गई है। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए (अनक्लेक्टेड/एएसडीडी) अथवा जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। वे निर्धारित समय पर दावा व आपत्ति दे सकते हैं। ऐसे मतदाता 31 जुलाई से 30 अगस्त तक निर्धारित घोषणा प्रपत्र (डिक्लेरेशन फॉर्म) के साथ संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाता फॉर्म-6, आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे:

डीसी ने कहा कि गुरुग्राम में 4,53,468 मतदाता ऐसे हैं, जिनके गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके अलावा 2,17,080 मतदाताओं के रिकॉर्ड में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं, 19,206 मतदाताओं का मानचित्रण (अनमैपड) किया जाना बाकी है। ऐसे मामलों में मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।

विधानसभावार मतदाता विवरण:

पटौदी विधानसभा क्षेत्र में 259 मतदान केंद्र हैं। 1 जून तक कुल 2,59,696 मतदाता थे। इस क्षेत्र में 3,577 अनमैप्ड, 39,052 विसंगति तथा 3,110 सेवा मतदाता हैं। 31 जुलाई तक प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 1,14,806 पुरुष, 1,04,586 महिला व एक अन्य सहित कुल 2,19,393 मतदाता शामिल हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 518 मतदान केंद्र हैं। यहां एक जून तक कुल 5,41,895 मतदाता थे। इसमें 6,433 अनमैप्ड, 68,893 विसंगति तथा 843 सेवा मतदाता हैं। 31 जुलाई तक प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 1,89,878 पुरुष, 1,76,129 महिला व 10 अन्य समेत कुल 3,66,017 मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में 435 मतदान केंद्र हैं। यहां एक जून तक कुल 4,50,200 मतदाता थे। इसमें 5,706 अनमैप्ड, 51,869 विसंगति तथा 491 सेवा मतदाता हैं। 31 जुलाई तक प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 1,38,313 पुरुष, 1,32,887 महिला व 10 अन्य समेत कुल 2,71,210 मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में 292 मतदान केंद्र हैं। यहां एक जून तक कुल 3,03,243 मतदाता थे। इसमें 3,490 अनमैप्ड, 57,507 विसंगति तथा 1,347 सेवा मतदाता हैं। 31 जुलाई तक प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 1,30,407 पुरुष, 1,14,919 महिला एवं 9 अन्य सहित कुल 2,45,335 मतदाता शामिल हैं।

राजनीतिक दलों के अधिकृत बीएलए भी नियुक्त:

डीसी ने कहा कि एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक है, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का पात्र है। मतदाता सूची के निरीक्षण, आपत्तियों से संबंधित सभी जानकारी संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एआरओ), बीएलओ तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग ने राजनीतिक दलों के अधिकृत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी नियुक्त किए हैं, जो बीएलओ के साथ समन्वय कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि बीएलओ सत्यापन अथवा नोटिस देने उनके घर पहुंचे तो उन्हें आवश्यक सहयोग दें। परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी

शेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर शुक्रवार को डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) के साथ बैठक हुई। इसमें प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, दावे और आपत्तियों की समयावधि तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।

डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें। अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, आवश्यक संशोधन कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक करें। सभी पात्र लोग अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मतदाता अपने नाम को कैसे सत्यापित कर सकते हैं?
मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: मतदाता सूची के प्रकाशन में साढ़े चार लाख लोगों के नाम नहीं