Faridabad News: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: पलवल में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया के बारे में फीडबैक लिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

Faridabad News: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण

Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी और संबंधित अधिकारियों के साथ पलवल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने चालू फसल खरीद सीजन के दौरान किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में फसल बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया। राज्य मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक कांटों, फसल में नमी की जांच सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी।

उन्होंने अधिकारियों को किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। किसानों ने माप-तोल सहित अन्य समस्याएं राज्य मंत्री के समक्ष रखीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेट पास, खरीद, उठान और भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया में किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण