जीएसटी चोरी के शक में 19 व्यावसायिक वाहन जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में जीएसटी चोरी के शक में 19 व्यावसायिक वाहनों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया। वाहनों में गड़बड़ी की संदेह थी और जीएसटी विभाग द्वारा सामान और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

जीएसटी चोरी के शक में 19 व्यावसायिक वाहन जब्त

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने बुधवार सुबह जीएसटी चोरी के शक में 19 व्यावसायिक वाहनों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। इन वाहनों को जीएसटी विभाग को सौंप दिया है। अब विभाग द्वारा सामान और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

वाहनों की जांच

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से परचून और अन्य व्यावसायिक सामान लेकर निकलने वाले कुछ वाहन फरीदाबाद के रास्ते यूपी, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जाते हैं। इन वाहनों में परिवहन किए जा रहे माल के पूरे और वैध बिल नहीं होते हैं। जिससे सरकार को जीएसटी का नुकसान हो रहा है।

जांच का आयोजन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने बुधवार सुबह पुलिस चौकी सीकरी नाका पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान फरीदाबाद से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों की सघन जांच की गई। 19 व्यावसायिक वाहनों को जीएसटी चोरी के संदेह में रोका गया।

ई-वे बिल और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली

उड़न दस्ता टीम ने मौके पर ही जीएसटी विभाग फरीदाबाद के अधिकारियों को बुलाकर वाहन चालकों द्वारा प्रस्तुत किए गए बिल, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेजों की जांच कराई। दस्तावेजों में पाई गई कमियों को देखते हुए सभी वाहनों को आगे की जांच के लिए जीएसटी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं इन सभी 19 वाहनों का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी किया गया। अब जीएसटी विभाग के अधिकारी वाहनों में लदे सामान और बिलों की जांच करेंगे। जांच के दौरान यदि गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित कारोबारियों और वाहन संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस शहर में जीएसटी चोरी के शक में 19 व्यावसायिक वाहनों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया था?
फरीदाबाद में।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।