ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 में सड़कों की ग्रीन बेल्ट संवारने का काम शुरू

Jan 01, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में एफएमडीए द्वारा ग्रीन बेल्ट और डिवाइडर को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। सुंदर पौधे लगाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। रात के समय डिवाइडरों में रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। तीन महीने में यह परियोजना पूरी होने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों ने इसका स्वागत किया है।

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 में सड़कों की ग्रीन बेल्ट संवारने का काम शुरू

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-77 क्षेत्र निवासी के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से प्रमुख सड़कों के डिवाइडरों और ग्रीन बेल्ट को सुंदर और हराभरा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रीन बेल्ट में सुंदर पौधे लगाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण रोकथाम के साथ सेक्टर की सुंदर बढ़ेगी। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-76, 77 को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब आठ साल पहले बसाया था। यहां कई छोटी-बड़ी सोसाइटियां बस चुकी हैं। इनमें हजार लोग निवास करते हैं। लेकिन सड़कों की हालत कई सालों से खराब बनी हुई है। एफएमडीए को हस्तांतरित होने के बाद सड़कों की मरम्मत कार्य कुछ जगह शुरू कर दिया गया है, कई सड़कों का अभी बाकी है, जिन सड़कों की मरम्मत पूरी हो चुकी है।

वहां एफएमडीए ने ग्रीन बेल्ट और डिवाइडर को भी सांवरना शुरू कर दिया है। इसके तहत सेक्टर-77 में डिवाइडर को चार फुट ऊंची लोहे की ग्रिल से कवर किया जा रहा है। डिवाइडरों में आकर्षक और टिकाऊ पौधे लगाए जाएंगे, जिससे हर मौसम में हरियाली बनी रहे। इसमें सजावटी झाड़ियां, मौसमी फूलों के पौधे और छायादार पौधों का चयन किया गया है। एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार पौधों का चयन इस तरह किया गया है कि उन्हें कम पानी की जरूरत पड़े और रखरखाव आसान रहे। रात के समय रंग-बिरंगी लाइटें से जगमग होंगे डिवाइडर डिवाइडरों को रात के समय और अधिक आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इन लाइटों से न केवल सड़क की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि रात में वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता भी मिलेगी। खासतौर पर मुख्य मार्गों और चौराहों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। एफएमडीए की इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि तीन महीने के भीतर ग्रीन बेल्ट संवारने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नियमित रखरखाव के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी, ताकि पौधों और लाइटिंग सिस्टम की गुणवत्ता बनी रहे। स्थानीय निवासियों ने कहा कि सेक्टर-77 में लगातार आबादी बढ़ रही है और ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में हरियाली और सुंदर डिवाइडर न केवल क्षेत्र को बेहतर बनाएंगे, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित होंगे। लोगों को उम्मीद है कि इस तरह की योजनाएं ग्रेटर फरीदाबाद के अन्य सेक्टरों में भी लागू की जाएंगी। सेक्टर-77 में डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट को संवारने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। यहां प्रदूषण में सुधार के लिए सुंदर पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं।इसके सेक्टर की सुंदर भी बढ़ेगी। -देवेंद्र भड़ाना, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;