केंद्रीय राज्यमंत्री तिरंगा झंडा लेकर एकता मार्च में शामिल हुए

केंद्रीय राज्यमंत्री तिरंगा झंडा लेकर एकता मार्च में शामिल हुए

संक्षेप:

फरीदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने इस मार्च का नेतृत्व किया। यह पदयात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

Nov 13, 2025 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के सरदार@150 पदयात्राओं अभियान के तहत गुरुवार को यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री , महापौर प्रवीन जोशी व विधायक धनेश अदलखा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता हाथाें में तिरंगा झंडा लेकर मार्च में शामिल हुए। लगभग चार किलोमीटर लंबी पदयात्रा सेक्टर-29 चौक से प्रारंभ होकर ओल्ड फरीदाबाद बाजार से सेक्टर- 16 एशिया मैरिंगो अस्पताल के सामने से होते हुए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास से एनआईटी पांच स्थित आईटीआई पर संपन्न हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और नेतृत्व में देशभर में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य यूनिटी मार्च (एकता मार्च) का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 31 अक्तूबर से 25 दिसंबर तक देश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र और जिले में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में युवा सहभागिता कर रहे हैं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का सशक्त संदेश दे रहे हैं। भारत वर्ष 2028 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की राह पर अग्रसर है। ---------- समाप्त