ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादराज्यपाल ने जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया

राज्यपाल ने जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया

रेडक्रॉस सोसायटी की हरियाणा राज्य इकाई का शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल एवं हरियाणा प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कप्तान सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला रेडक्रॉस सोसायटी को...

राज्यपाल ने जिले के अधिकारियों को सम्मानित किया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 21 Jan 2018 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

रेडक्रॉस सोसायटी की हरियाणा राज्य इकाई का शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल एवं हरियाणा प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कप्तान सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 2014-2015 से 2016-2017 में जन कल्याणकारी गतिविधियों में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल की ओर जिले को 32 अवार्ड मिले। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अतुल कुमार को सोविनियर भेंट किया गया। जबकि सिविल सर्जन डॉ. गुलशन राय अरोड़ा को भी सम्मानित किया गया। यह जानकारी रेडक्रॉस के जिला सचिव बीबी कथूरिया ने दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसायटी को आपदा राहत, अस्पताल कल्याण, अस्पताल कल्याण फंड रेजिंग, होम नर्सिंग प्रशिक्षण में दूसरे स्थान पर रहा। जबकि रेडक्रॅास सोसायटी की ओर से आयोजित गतिविधियों मे अपना सहयोग देने के लिए समाज सेवी संस्थाओं, कॉलेजों, व्यक्तियों एवं अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज कुमार अग्रवाल, शांति प्रकाश गुप्ता, सुषमा गुप्ता, महेन्द्र खुराना, गोपाल कुकरेजा, आरपी हंस, डॉ राकेश गुप्ता, रतन सिहं आजाद, सतीष आहुजा, डॉ जय पाल, प्रो़ दिनेश चंद्र, सुशील कुमार, मानव रचना विश्वविद्यालय, डीएवी कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज को भी सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें