Faridabad News: सरकार के आदेश पर अमल नहीं, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के मिला पेट्रोल डीजल

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: इसमें वर्जन थोड़ी देर में भेजा जाएगा।-पंप संचालक बोले हमारे पास नहीं आए कोई आदेश -प्रशासन ने शाम को पत्र जारी की पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन को बैठक के लिए बुलायाफरीदाबाद, संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण को...

Faridabad News:  सरकार के आदेश पर अमल नहीं, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के मिला पेट्रोल डीजल

Faridabad News: इसमें वर्जन थोड़ी देर में भेजा जाएगा। -पंप संचालक बोले हमारे पास नहीं आए कोई आदेश

आदेश जारी

-प्रशासन ने शाम को पत्र जारी की पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन को बैठक के लिए बुलाया

फरीदाबाद, संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से वाहन चालकों को वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं देने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के पेट्रोल पंपों पर सोमवार को बिना किसी रोकटोक के वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल मिलता रहा। अधिकांश पंपों पर पीयूसी प्रमाण पत्र की जांच की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें सरकार या संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

प्रदूषण पर नियंत्रण

सरकार की ओर से प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र को ईंधन बिक्री से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य ऐसे वाहनों को सड़क पर चलने से रोकना है, जिनका प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध नहीं है। आदेश के अनुसार बिना वैध पीयूसी वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाने की बात कही गई है। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें इस व्यवस्था को लागू करने के लिए न तो कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश मिले हैं और न ही तकनीकी अथवा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। वहीं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने सोमवार दोपहर को एक पत्र जारी कर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है।

आदेशों का प्रभाव

सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद प्रशासन ने सोमवार से वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) पर पेट्रोल, डीजल नहीं मिलने का दावा किया था। मगर प्रशासन के दावों पर कोई अमल नहीं हुआ। शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालक सामान्य तरीके से ईंधन भरवाते दिखाई दिए। कर्मचारियों ने किसी वाहन चालक से पीयूसी प्रमाण पत्र दिखाने के लिए नहीं कहा। पंप संचालकों का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई आादेश नहीं आए हैं। ऐसे में अचानक किसी वाहन चालक को ईंधन देने से मना करने पर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। यदि सरकार इस व्यवस्था को लागू करना चाहती है तो पहले पंप संचालकों को जांच की प्रक्रिया और सुरक्षा उपलब्ध करानी होगी।

जांच की प्रक्रिया

सोमवार को हिन्दुस्तान की टीम जब व्यवस्था को जांचने के लिए सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची तो वहां बिना किसी जांच के वाहनों में पेट्रोल व डीजल डाला जा रहा था। पंप के प्रबंधन ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई आदेश नहीं है। साथ ही यहां किसी तरह के कैमरे भी नहीं लगे हैं जो वाहन का नंबर देखकर बता दें कि इस वाहन की पीयूसी वैध नहीं है। ऐसे में पेट्रोल डालने वाला कर्मचारी एक-एक वाहन की पीयूसी चेक करके उसमें तेल डाले यह संभव नहीं है। ऐसे में पंप पर झगड़े होने लगेंगे।

सरकार से अपेक्षाएं

सरकार व्यवस्था बनाकर दे और पंपों पर सुरक्षा उपलब्ध करवाए। इसके बाद डीलर व्यवस्था को लागू करने में पूरा सहयोग देगा। प्रशासन पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाए, अनाउसमेंट सिस्टम लगाए जो उस वाहन नंंबर की उद्घोषणा करके बताए कि इनक पास वैध पीयूसी नहीं है। इसके साथ ही डिस्पले बोर्ड लगाए जाएं, जिस पर वैध पीयूसी नहीं होने वाले वाहन का नंबर दिखाई दे। - मनमोहन गुप्ता, महासचिव, फरीदाबाद पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन

------

अमित भाटिया

महत्वपूर्ण प्रश्न

✦सरकार ने बिना पीयूसी के क्या करने के आदेश दिए हैं?−
सरकार ने बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) के पेट्रोल-डीजल नहीं देने के निर्देश जारी किए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: सरकार के आदेश पर अमल नहीं, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के मिला पेट्रोल डीजल