सौगात::::ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड के लिए बजट मंजूर

Mar 02, 2026 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में जाम की समस्या से राहत के लिए सरकार ने ईस्ट-वेस्ट परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 1550 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया है। इससे फ्लाईओवर और अंडरपास बनेंगे, जिससे गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद तक पहुंचने में आसानी होगी। यह परियोजना शहर के विकास को गति देगी।

सौगात::::ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड के लिए बजट मंजूर

फरीदाबाद। जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। एनआईटी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट परियोजना को सरकार ने मंजूरी दी गई है। सोमवार को बजट सत्र में सरकार ने परियोजना के लिए 1550 करोड़ रुपये का फंड देने की घोषणा की है। इससे जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। एलिवेटेड रोड बनने से गुरुग्राम से आने वाले लोग चंद मिनट में बिना रुके सीधे ग्रेटर फरीदाबाद पहुंच सकेंगे। स्मार्ट सिटी में सैनिक कॉलोनी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए अभी कनेक्टिविटी का काफी अभाव है। दोनों क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए अभी कोई सीधी सड़क नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस कारण वाहन चालकों को ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचने के लिए कई जगहों के चक्कर काट कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इस दौरान उन्हें लंबे जाम से भी जूझना पड़ता है, जिससे मिनटों का समय एक घंटे में तय होता है। इसे लेकर दो साल पहले एफएमडीए ने ईस्ट-वेस्ट परियोजना तैयार की थी। परियोजना को बजट मंजूरी के लिए सीएम कार्यालय भेजा गया था, डेढ साल से फाइल सीएम कार्यालय में धूल फांक रही थी। सोमवार को विधानसभा के पेश हुए बजट में परियोजना के लिए फंड की घोषणा की गई, जिससे शहर के विकास को पंख लगने की उम्मीद है। -- फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाएंगे ईस्ट-वेस्ट परियोजना के तहत आठ जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाने प्रस्तावित है। इनमें बड़खल गांव के ऊपर से एक फ्लाईओवर निकाला जाएगा। दूसरा फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी मोड़ पर गुरुग्राम रोड से उतरते बड़खल रोड तक बनाया जाएगा है। तीसरा फ्लाईओवर बड़खल गांव में पार करते हुए झील के साथ बनाया जाएगा। चौथा फ्लाईओवर अनखीर चौक पर होगा, जो अनखीर-गुरुग्राम को जोड़ने के साथ ही गुरुग्राम फरीदाबाद रोड और ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने वाले हाईवे को जोड़ने का कार्य करेगा। सैनिक कॉलोनी से दो कनेक्टिड फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। एक फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी से ईएसआईसी चौक तक बनेगा। इसकी लंबाई 1.6 किलोमीटर होगी। दूसरा फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी से प्याली चौक, हार्डवेयर चौक से बाटा चौक तक बनेगा। यहां से दिल्ली की तरफ जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजरौंदा चौक स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास अंडरपास बनाया जाएगा। यहां 300 मीटर लंबा अंडरपास सेक्टर-12 रोड पर निकलेगा। यहां से बीपीटीपी चौक तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस पूरी रूट की लंबाई करीब नौ किलोमीटर होगी। -- अनखीर चौक बनेगा जंक्शन ईस्ट-वेस्ट प्रोजेक्ट की डीपीआर के तहत अनखीर चौक को जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा। बड़खल गांव के ऊपर निकलने वाला फ्लाईओवर यहां जुड़ेगा। इसके अलावा सुरजकुंड-गुरुग्राम रोड भी यहीं जुड़ेगी। यही मार्ग आगे राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने का कार्य करेगा, जिससे यहां ट्रैफिक का भारी दबाव रहने की उम्मीद है। -- सेक्टर-12 में हाईवे पर बनेगा अंडरपास बाटा रेलवे ओवर ब्रिज पर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ उतरते समय स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। ये स्लिप रोड नीलम पुल की तरफ ऊपर उठती हुई जाएगी। अजरौंदा चौक के समीप स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास अंडरपास बनेगा, जो सेक्टर 12 में निकलेगा। सेक्टर 12 एस्कार्ट कंपनी के पास एक किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह बीपीटीपी चौक पर समाप्त होगा एनआईटी से जिन लोगों को बाईपास या ग्रेटर फरीदाबाद जाना है। वह लोग अंडरपास का इस्तेमाल कर सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर सकते हैं। -- वर्जन ईस्ट-वेस्ट परियोजना की डीपीआर पहले ही मंजूर हो चुकी है। पिछले काफी समय से फंड के अभाव में परियोजना का काम रुका हुआ था। बजट सत्र में फंड की घोषणा से योजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। - प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।