Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsGovernment Approves 18 Crores to Solve Waterlogging Issues in Nuh
नूंह में पानी निकासी के लिए अठारह करोड़ मंजूर

नूंह में पानी निकासी के लिए अठारह करोड़ मंजूर

संक्षेप:

चंडीगढ़/नूंह। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सरकार ने 18 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। विधानसभा में नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने जलभराव, ग्राम पंचायतों की स्थिति और नशे की समस्या जैसे मुद्दे उठाए। सरकार ने आश्वासन दिया कि चार महीनों में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Dec 22, 2025 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

चंडीगढ़/नूंह। लंबे समय से जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सरकार ने अठारह करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सोमवार को यह जानकारी विधानसभा में दी गई। नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद की तरफ जलभराव को लेकर उठाए गए सवाल पर सरकार ने यजी जवाब दिया। विधानसभा सत्र के दौरान नूंह शहर और आसपास के इलाकों में जलभराव का मुद्दा प्रमुखता से उठा। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सदन को बताया गया कि वर्ष 2025 में अत्यधिक बारिश के बाद अस्थायी उपाय किए गए। इसके तहत नौ स्थानों पर अस्थायी जल पंप लगाए गए और करीब 11,350 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए अठारह करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग ने आश्वासन दिया कि आगामी चार महीनों में ठोस कदम उठाकर नूंह को जलभराव से राहत दिलाई जाएगी। वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि जिला स्तर पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थायी योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायत, नशा और अन्य मुद्दे भी उठाए जलभराव के साथ-साथ विधायक आफताब अहमद ने सदन में ग्राम पंचायतों की स्थिति, नशे की बढ़ती समस्या और अन्य जनहित के विषय भी रखे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई सरपंच फंड की कमी से परेशान होकर इस्तीफा दे रहे हैं, जो चिंता का विषय है। नशे के खिलाफ समन्वित अभियान चलाने, पंचायतों की भागीदारी बढ़ाने और नूंह में नशा उन्मूलन केंद्र व मनोचिकित्सकों की नियुक्ति की जरूरत बताई गई। इसके अलावा विधायक ने पलवल के टिकरी ब्राह्मण में बंद धार्मिक को इबादत के लिए खोलने की मांग की और फसल खराबे के मुआवजे का मुद्दा भी उठाया गया। इन सभी विषयों पर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।