बॉक्सिंग अकादमी को मदद का आश्वासन
फरीदाबाद में आए तेज तूफान से देवा बॉक्सिंग अकादमी को नुकसान हुआ। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को अकादमी का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को सहयोग का आश्वासन दिया। वे युवाओं को प्रेरित करते हुए साइकिल ऑन संडे कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार के प्रयासों की बात की।

फरीदाबाद/पलवल,धनंजय चौहान। शहर में हाल ही में आये तेज तूफान से देवा बॉक्सिंग अकादमी में हुए नुकसान का शनिवार को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अकादमी में हुई क्षति का निरीक्षण कर और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला भी उनके साथ मौजूद रहे। अकादमी पहुंचने पर खेल राज्य मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं अकादमी संचालक प्रियंका तेवतिया से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार और प्रशासन स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।गौरव गौतम ने कहा कि देवा बॉक्सिंग अकादमी क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां से तैयार हुए खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उन्हें मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से रविवार को आयोजित होने वाले साइकिल ऑन संडे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों से फिट इंडिया-फिट हरियाणा के संकल्प को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


