ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादहाईवे और फ्लाईओवर की दीवारों पर उकरेंगी हरियाणा की गौरव गाथाएं

हाईवे और फ्लाईओवर की दीवारों पर उकरेंगी हरियाणा की गौरव गाथाएं

स्मार्टसिटी फरीदाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो का सौंदर्यीकरण नागरिकों को गौरवांवित करने वाला होगा। राजमार्ग के दोनों ओर की दीवारों को रंग-बिरंगी खूबसूरत कला-कृतियों से सजाया जाएगा। यह सौंदर्यीकरण...

हाईवे और फ्लाईओवर की दीवारों पर उकरेंगी हरियाणा की गौरव गाथाएं
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 08 Jan 2018 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

स्मार्टसिटी फरीदाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो का सौंदर्यीकरण नागरिकों को गौरवांवित करने वाला होगा। राजमार्ग के दोनों ओर की दीवारों को रंग-बिरंगी खूबसूरत कला-कृतियों से सजाया जाएगा। यह सौंदर्यीकरण चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से होगा। कलाकार इन दीवारों पर हिन्दुस्तान और हरियाणा की गौरव गाथाओं को अपनी खूबसूरत कला-कृतियों से उकेर सकेंगे। अव्वल कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने करीब तीन लाख रुपये के पुरस्कार तय किए हैं।

प्रतियोगिता के लिए पहले से पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इसके लिए imprintsfaridabad@gmail.com पर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता चरणबद्ध होगा। शहर के विकास में अधिक से अधिक आम लोगों की भागीदारी करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके पहले चरण में पुराने फरीदाबाद के पुल को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता 14 जनवरी 2018 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। प्रतियोगिता के नियम व शर्तें स्मार्ट सिटी फरीदाबाद फेसबुक पेज व स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चित्रकला प्रतियोगिता की थीम हिन्दुस्तान और हरियाणा की गाथाओं पर आधारित तय की गई है। पुल की दीवारों पर पर उच्च स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के कलाकारों को अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका है। देशभर के कलाकार इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

अलग-अलग वर्ग में 19 पुरस्कार मिलेंगे विजेताओं को :

इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के अलग-अलग वर्गों में बांटा जाएगा। इन सबके लिए करीब 19 पुरस्कार तय किए गए हैं। करीब तीन लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम इस प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 100 टीमों के आने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फरीदाबाद के भी कलाकार सादर आमंत्रित है। चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

वृंदावन और ऐतिहासिक कलाकृतियां दिखाई देंगी : फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों का मानना है कि सौंदर्यीकरण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता कराने के दो लाभ होंगे, एक तरफ जहां फ्लाईओवर की सभी दीवारें साफ-सुथरी व खूबसूरत दिखेंगी, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक-धार्मिक, स्वच्छता व पंचतंत्र की कहानियों सहित वृंदावन, मथुरा पर आधारित खूबसूरत पेंटिंग राहगीरों को मंत्रमुग्ध करेंगी। कलाकृतियां खूबसूरती के साथ-साथ कुछ न कुछ संदेश भी देंगी।

पहले चरण में पुराना फरीदाबाद का पुल शामिल :

सौंदर्यीकरण के पहले चरण में पहले चरण में पुराना फरीदाबाद के पुल को शामिल किया गया है। इसके लिए 14 जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी चित्रकला कलाकार भाग ले सकेंगे। इसमें व्यक्तिगत और संस्थान भी भागीदारी कर सकेंगे। इसमें 19 पुरस्कार दिए जाएंगे।

-----------------

पार्थ गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड :

राष्ट्रीय राजमार्ग के सौंदर्यीकरण में आम लोगों की भागीदारी करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से पुलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पहले चरण में 14 जनवरी को पुराना फरीदाबाद पुल पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें