घरेलू गैस के लिए सिलेंडर के लिए लाइन खत्म नहीं हो रही

Apr 05, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है। घरेलू गैस वितरण पर इसका सीधा असर पड़ा है, जिससे उपभोक्ताओं को लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। शादी-विवाह के मौसम में 300 से अधिक होटल बुक हो चुके हैं, जिसके चलते गैस की मांग बढ़ गई है।

घरेलू गैस के लिए सिलेंडर के लिए लाइन खत्म नहीं हो रही

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध की तपिश अब रसोई तक पहुंच गई है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने का सीधा असर घरेलू गैस वितरण पर पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है कि बुकिंग के हफ्ते भर बाद भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादी-विवाह वाले परिवार ज्यादा चिंतित है।

शहर में 15 अप्रैल के बाद शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 300 से अधिक होटल, फार्म हाउस आदि बुक हो चुके हैं।इनमें भारी संख्या में गैस सिलेंडर की जरूरत होगी। ऐसे में गैस की किल्लत ने मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। जिन घरों में वैवाहिक कार्यक्रम हैं, वहां खाना बनाने के लिए सिलेंडरों का इंतजाम करना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद आउट ऑफ स्टॉक का मैसेज आ जाता है। लोगों को एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हलवाइयों और कैटरर्स ने भी गैस की कमी के चलते हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं, जिससे शादी वाले घरों में अफरा-तफरी का माहौल है।आपूर्ति और मांग का गणित बिगड़ाविभागीय आंकड़ों के अनुसार, शहर में प्रतिदिन करीब 28 हजार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। शहर की बढ़ती आबादी और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यह संख्या सामान्य दिनों में पर्याप्त होती थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह नाकाफी साबित हो रही है। जानकारों का कहना है कि युद्ध के चलते कच्चे तेल और गैस की कीमतों में अस्थिरता और पीछे से रिफिलिंग प्लांटों से कम आपूर्ति होने के कारण यह बैकलॉग बढ़ गया है। फिलहाल रोजाना करीब 20 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग बढ़ रहा है।एजेंसियों पर सुबह से लग रही लाइनेंएनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद की गैस एजेंसियों के बाहर सुबह 6 बजे से ही लोग खाली सिलेंडर लेकर कतारों में खड़े नजर आते हैं।रविवार को सेक्टर-23 के निवासी रमेश कुमार ने बताया कि मैंने 10 दिन पहले सिलेंडर बुक किया था, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई। अब मजबूरी में ऑफिस से छुट्टी लेकर खुद एजेंसी पर लाइन में लगना पड़ा है। यही हाल महिलाओं का भी है, जिन्हें चूल्हा जलाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।बुकिंग के 10 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहाडबुआ स्थित कपड़ा कॉलोनी निवासी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि उन्हाेंने 26 मार्च को सिलेंडर बुक किया था। दस दिन बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला।गैस न होने के कारण उन्हें किसी प्रकार चूल्हे पर खाना बनवाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दावा करती है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों को समय पर सिलेंडर मिल रहे हैं। दीपक ने बताया कि उन्होंने सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत को लेकर प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर से भी संपर्क किया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। गैस सिलेंडर के लिए एडवांस भगुतान भी कर चुके हैं। इसके बावजूद एजेंसी संचालक की ओर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया पर भी सरकार से की है। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे वे काफी परेशान है।कालाबाजारी की आशंका, विभाग हुआ सख्तगैस की इस किल्लत के बीच शहर में सिलेंडरों की कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही हैं। कुछ असामाजिक तत्व घरेलू सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर व्यावसायिक कार्यों या शादियों में सप्लाई कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की तैयारी कर रही हैं ताकि घरेलू गैस का दुरुपयोग रोका जा सके और जरूरतमंदों को समय पर रिफिल मिल सके।शहर में सिलेंडरों की कोई मारामारी नहीं है। लोगों से अपील की है कि वे घबराकर एक साथ कई सिलेंडर बुक न करें और जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें। साथ ही, किसी भी तरह की शिकायत होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।- कविता परिहार, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।