दुस्साहस : जिम में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग कर फरार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

धतीर गांव में एक जिम में रंजिश के चलते बदमाशों ने गोलियां चलाईं और तोड़फोड़ की। जिम संचालक ने मशीनों के पीछे छिपकर जान बचाई। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ जांच शुरू की है। पहले से चल रहे विवाद के चलते यह घटना हुई।

दुस्साहस : जिम में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग कर फरार

पलवल, अजित कुमार। धतीर गांव में रंजिश को लेकर एक जिम में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने और मौके पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने जिम संचालक पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ित ने मशीनों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। गदपुरी थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायतपर सात लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में धतीर के रहने वाले शेखर ने बताया कि उसने पलवल-सोहना रोड पर श्रीराम फिटनेस जोन के नाम से एक जिम खोली हुई है。

घटना का विवरण

साल 2025 में उसका धतीर गांव निवासी सुमित व अन्य लोगों के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिस संबंध में गदपुरी थाने में केस दर्ज है। शेखर को पुलिस जांच में निर्दोष पाया गया था, इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता के अनुसार, छह जून को उसने जिम को खोला और लाइट जलाने के लिए अंदर गया, तभी धतीर गांव के रहने वाले सुमित, रिंकू, साहिल, सोनू, कुंवरपाल, मोहित और सुनील जबरन जिम के अंदर घुस आए।

बदमाशों का हमला

जिम में घुसते ही सुमित, रिंकू और साहिल ने उस पर सीधी गोलियां चला दीं। पीड़ित के अनुसार उसने किसी तरह जिम की मशीनों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान सोनू, मोहित, कुंवरपाल और सुनील ने लोहे की रॉड, हथौड़े और तलवार से जिम के शीशे तोड़ दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई थी?
यह घटना छह जून को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।