Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsGang Rape of Minor in Palwal Five Accused Arrested After Abduction
नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर केस

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर केस

संक्षेप:

पलवल में उटावड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Dec 13, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल, संवाददाता। उटावड़ थाना अंतर्गत नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात पांच युवकों ने 14 वर्षीय लड़की का घर से अपहरण किया और उसे जंगल में ले गए। वहां पर युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। उटावड़ थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बकरी मर गई थी। रात करीब एक बजे वह और उनका बेटा बकरी को खेतों में दफनाने गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब वे वापस लौटे तो उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तभी एक सफेद रंग की कार उनके घर से कुछ दूरी पर आकर रुकी, जिसमें से उनकी बेटी उतरी और रोती हुई उनकी ओर भागी। नाबालिग ने बताया कि जब पिता और भाई घर पर नहीं थे, तभी रात में साहिद, मुज्जी, राकिम सहित पांच युवक कार लेकर आए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बाहर खींच लिया और गाड़ी में डालकर जंगल की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में घर से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। जल्दबाजी में आरोपियों का एक मोबाइल मौके पर गिर गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।