Faridabad News: तेज रफ्तार छोटा हाथी ने ऑटो में मारी टक्कर, फल विक्रेता घायल
हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Faridabad News: फरीदाबाद में डबुआ मंडी से लौटते समय फल विक्रेता अमर की ऑटो को तेज रफ्तार छोटे हाथी ने टक्कर मार दी। हादसे में अमर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। डबुआ मंडी से लौट रहे फल विक्रेता की ऑटो को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में फल विक्रेता अमर घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में अमर ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह वह बेटे सौरभ के साथ डबुआ मंडी से लौट रहे थे। गुडईयर चौक के पास पीछे से आए छोटा हाथी ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो डिवाइडर से जा टकराया और वह ऑटो व डिवाइडर के बीच फंस गए। उन्हें हाथ-पैर, पेट, कमर और मुंह पर चोटें आईं। पुलिस ने चालक देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


